Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक

 

आप का कड़ा रुख, पार्टी लोकपाल भी हटाए गए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Mar 2015

Last updated on: Mar 29, 2015, 00:00 IST

देश की राजधानी में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने डेढ़ महीने बगावती सुर अलापते रहे पार्टी के चार संस्थापक सदस्यों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने के बाद रविवार को पार्टी के आंतरिक लोकपाल एडमिरल रामदास को भी बाहर का रास्ता दिखाया और उनकी जगह तीन लोकपालों की एक समिति गठित की, जिसमें दो पूर्व पुलिस अधिकारी शामिल हैं। अपने दो असंतुष्ट नेताओं -प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव के खिलाफ कार्रवाई करने के अगले दिन पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर हुई बैठक में पार्टी ने लोकपाल समिति और एक नई अनुशासन समिति के गठन का फैसला किया। इसके अलावा आप ने पार्टी की राज्य इकाइयों की स्थिति का विश्लेषण करने के लिए भी एक समति बनाई है। 

आप ने केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में 22 अप्रैल को संसद का घेराव करने का भी फैसला लिया है।इससे पहले शनिवार को हुई राष्ट्रीय परिषद की बैठक में केजरीवाल के भाषण का पार्टी ने रविवार को वीडियो जारी किया। इसी बैठक में पार्टी की शीर्ष समिति से प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को बाहर निकालने का फैसला लिया गया। इसके बाद दोनों नेताओं ने केजरीवाल को 'तानाशाह' बताया। योगेंद्र और प्रशांत आप के सह-संस्थापक सदस्य हैं। वे खुद को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर निकाले जाने के मामले को सर्वोच्च न्यायालय और निर्वाचन आयोग ले जाने के मुद्दे पर विचार कर रहे हैं। आप ने रविवार को कहा कि पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल रामदास को उनके पद से इस लिए हटाया गया है, क्योंकि उनका कार्यकाल खत्म हो गया था। पार्टी के नेता संजय सिंह ने संवाददाताओं से कहा, "एक नई लोकपाल समिति गठित की गई है। रामदास का कार्यकाल समाप्त हो गया था, इसलिए ऐसा करना आवश्यक था। इसे रामदास को हटाने या बर्खास्त किए जाने के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।"

नई लोकपाल समिति में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एन. दिलीप कुमार (दिल्ली पुलिस) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के पूर्व उपमहानिरीक्षक राकेश सिन्हा और शिक्षाविद् एस.पी. वर्मा शामिल होंगे। रामदास ने हालांकि कहा कि मीडिया के माध्यम से यह जानकार वह भौंचक हैं कि आप को अब उनकी सेवा की जरूरत नहीं है। उन्होंने एक बयान में कहा, "मुझे इस बात से निराशा हुई कि पार्टी नेतृत्व ने निर्णय सार्वजनिक करने से पहले मुझे इस बारे में सूचित करने का शिष्टाचार तक नहीं बरता। मुझे अभी भी उनके फोन का इंतजार है।"नई अनुशासन समिति में प्रशांत भूषण के स्थान पर पूर्व पत्रकार आशीष खेतान, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश वाघेला और पंकज गुप्ता के नाम शामिल हैं। वाघेला इस समिति के प्रमुख होंगे। पार्टी नेता पंकज गुप्ता ने बताया कि संजय सिंह की अध्यक्षता में गठित यह समिति राज्यों में पार्टी की संभावनाओं का जायजा लेगी। उन्होंने कहा कि यह समिति बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की समस्याओं और चंदे से निपटेगी और उन राज्यों में पार्टी के राजनीतिक आधार का पता लगाएगी।उन्होंने कहा, "समिति एक विस्तृत रपट के बाद राज्यों के लिए पार्टी के एजेंडे और भविष्य की योजनाएं तैयार करेगी।"गुप्ता ने कहा कि 22 अप्रैल को भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ संसद का घेराव करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा, "भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का फैसला शनिवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की देर रात हुई बैठक में लिया गया। घेराव को संपन्न कराने लिए के लिए एक छह सदस्यीय समिति गठित की गई है।"

इस बीच पार्टी नेता प्रशांत ने केजरीवाल के संदर्भ में कहा, "पार्टी में स्टालिनवादी व्यवस्था है और केवल एक ही व्यक्ति की चलेगी। आशीष खेतान को अनुशासन समिति में नियुक्त करना हास्यास्पद है, वह भी तब, जब उन्होंने मेरे खिलाफ निजी टिप्पणियां की हों।"उन्होंने कहा, "इसके साथ ही जिस तरह से लोकपाल को हटाया गया है, वह आप के संविधान के खिलाफ है। आप के संविधान के तहत लोकपाल ही अपने उत्तराधिकारी की नियुक्ति करता है।"योगेंद्र ने कहा, "राष्ट्रीय कार्यकारिणी को नया लोकपाल नियुक्त करने का कोई अधिकार नहीं है। केवल लोकपाल ही अपना उत्तराधिकारी नियुक्त कर सकता है। यह सुनकर स्तब्ध हूं कि जिस पार्टी का गठन ही लोकपाल आंदोलन पर हुआ हो, उसी ने अपने लोकपाल को बाहर कर दिया।"

 

Tags: AAP , ARVIND KEZARIWAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD