रणदीप सिंह सुरजेवाला कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी नियुक्त
Web Admin
5 Dariya News
नई दिल्ली , 05 Mar 2015
Last updated on: Mar 05, 2015, 00:00 IST
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को संचार विभाग के प्रमुख के रूप मे नियुक्त किया। इससे पहले संचार विभाग के प्रमुख अजय माकन थे, जिन्हें पार्टी की दिल्ली इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है।कांग्रेस की ओर से गुरुवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी गई कि पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरजेवाला को अगले आदेश तक के लिए संचार विभाग का प्रभारी बनाया जा रहा है।मीडिया के साथ पार्टी की बातचीत संचार विभाग की जिम्मेदारी है।