Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गृह मंत्रालय सुरक्षा वेब पोर्टल शुरू करेगा : राजनाथ सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 22 Jan 2015

Last updated on: Jan 22, 2015, 00:00 IST

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने वेब पोर्टल 'माई सिक्‍योरिटी डॉट इन' शुरू करने का फैसला किया है जो सुरक्षा के क्षेत्र से संबंधित वेब अनुप्रयोगों में नवाचार के लिए मंच होगा। कोई भी व्‍यक्ति, कंपनी, छात्र, एनजीओ आदि लोगों के लिए उपयोगी सुरक्षा अनुप्रयोगों को तैयार कर सकता है और इस पोर्टल पर डाल सकता है। इससे आम जनता को सुरक्षा से संबंधित अनुप्रयोग बड़ी मात्रा में उपलब्‍ध हो जाएंगे। वेब पोर्टल 'माई सिक्‍योरिटी डॉट इन' को शुरू करने का मुख्‍य उद्देश्‍य सुरक्षा संबंधी अनुप्रयोगों को विकसित करने में नवाचार को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को उनकी सुरक्षा जरूरतों के लिए सुरक्षित और विश्‍वसनीय अनुप्रयोग प्रदान करना है। लोगों के पास अपनी आवश्‍यकता के लिए सबसे बेहतर अनुप्रयोग का चयन करने का विकल्‍प होगा। 

मंत्रालय इस वेबसाइट पर महिलाओं, बच्‍चों, वरिष्‍ठ नागरिकों और अन्‍य कमजोर वर्गों के लिए आपात स्थिति में सुरक्षा उपलब्‍ध कराने के अनुप्रयोगों को प्राथमिकता देगा। इंटरनेट पर आपत्तिजनक सामग्री की निगरानी और साइबर अपराध रोकने, उसकी निगरानी और पहचान के अन्‍य अनुप्रयोगों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। लोगों में सुरक्षा के बारे में जागरुकता बढ़ाने और उन्‍हें कानूनी प्रावधानों के बारे में शिक्षित करने तथा जरूरतमंद लोगों को कानूनी सेवा सुविधाएं उपलब्‍ध कराने के अनुप्रयोगों पर भी जोर दिया जाएगा। 

आधारभूत जांच के मानदंड के अनुसार अनुप्रयोग विकसित करने वालों को क्‍लाउड आधारित वातावरण में उनके अनुप्रयोग लगाने के लिए हार्ड वेयर और मिडिल वेयर संशाधन की अनुमति दी जाएगी। मंत्रालय द्वारा गठित एक विशेषज्ञ दल उपयोगिता, नवाचार, जन स्‍वीकृति, प्रयुक्‍त तकनीक, प्रबंधन, उन्‍नयन, प्रतिक्रिया प्रक्रिया आदि जैसे मानदंडों पर अनुप्रयोगों का मूल्‍यांकन करेगा। मंत्रालय, केवल सुरक्षा परीक्षण में सफल अनुप्रयोगों को ही अपनी वेबसाइट पर डालने की अनुमति देगा। 

 

Tags: RAJNATH SINGH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD