Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विधानसभा अध्यक्ष ने कृषि शोध में निवेश बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया

बी.बी.एल. बुटेल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 02 Sep 2013

Last updated on: Sep 02, 2013, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष बी.बी.एल. बुटेल ने कृषि शोध एवं तकनीकी क्षेत्र में निवेश बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि भूमि व जल स्त्रोतों पर बढ़ते दबाव के दृष्टिगत विश्व भर में अनाज की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।श्री बुटेल प्रथम सितम्बर से 6 सितम्बर, 2013 तक जोहन्सबर्ग में आयोजित की जा रही 59वीं राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। वह भारत के राज्यों के सभी पीठासीन अधिकारियों में पहले अध्यक्ष हैं, जो कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने की तकनीकी एवं शोध हंस्तातरण में सांसदों की भूमिका विषय पर विचार-विमर्श में भाग ले रहे हैं।

श्री बुटेल ने कहा कि हरित क्रांति व विकास में कृषि शोध व विस्तार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कृषि महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जो न केवल खाद्य एवं पौष्टिक सुरक्षा व सतत् विकास को सुनिश्चित बनाता है बल्कि गरीबी उन्मूलन में भी सहायक है। उन्होंने कहा कि सांसदों द्वारा मीडिया में दिए गए वक्तव्य, सदन में उठाए गए प्रश्नों व चर्चा में भाग लेने इत्यादि से कृषि संबंधी महत्वपूर्ण मामले सामने आए हैं। सदस्यों द्वारा सरकार की विभिन्न कार्यक्रमों व नीतियों के कार्यन्वयन संबंधी बहुत से प्रश्न भी उठाए गए हैं। सांसदों को सुनिश्चित बनाना होगा कि वे कृषि विश्वविद्यालय व प्रशिक्षण केन्द्रों की शिक्षा संबंधी पहल का दोबारा निर्धारण करे और कृषि स्नातकों के लिए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों को लेकर आएं और संबंध विषयों के बारे में उन्हें जानकारी दें कि वे किस प्रकार अपने ‘एग्रीक्लिनिक’ और कृषि व्यापार आरम्भ कर सकें।

अध्यक्ष ने कहा कि लगभग सभी विकासशील देशों में कृषि शोध व विकास के लिए बजट का निर्धारण बहुत कम है, जबकि कृषि शोध से छोटे किसान उत्पादकता बढ़ाने की क्षमता को विकसित कर सकते हैं। सांसदों को कृषि शोध व विकासात्मक गतिविधियों के लिए पर्याप्त बजट सुनिश्चित बनाना चाहिए। सांसदों को क्षेत्रीय नेटवर्किंग और देशों में आपसी सहयोग के लिए नीति फ्रेमवर्क सुनिश्चित बनाना चाहिए और अन्तरराष्ट्रीय व्यापार संबंधी शोध व तकनीकी विकासात्मक मांगों की जरूरतों को आपसी सहयोग से पूरा कर सकते हैं। 

 

Tags: brij behari lal butail

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD