Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

हज यात्रियों के लिए हज प्रशिक्षण शिवर 2 सितम्बर 2013 को

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 30 Aug 2013

Last updated on: Aug 30, 2013, 00:00 IST

राज्य हज़ समिति के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि मंडी, बिलासपुर और कुल्लू जिला के हज यात्रियों के लिए 2 सितम्बर 2013 को प्रातः 10 बजे मंडी जिला के डिनक मौलाना अब्दुल कलाम आजाद पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर के संचालन के लिए मंडी जिला के हाजी मौलाना मोहम्मद मूसा तथा मौलाना नूर अहमद को फील्ड ट्रेनर बनाया गया है।

सोलन जिला के तीर्थयात्री, नालागढ़ के इदारा इस्लामिया स्कूल में 6 सितम्बर 2013 को सुबह 10 बजे आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। इदारा इस्लामिया स्कूल नालागढ़ के मौलवी सुभान खान और इमाम मस्जिद भूपनगर जिला सोलन के हाजी मोहम्मद साजिद प्रशिक्षण शिविर के फील्ड ट्रेनर होंगे।चम्बा जिला के तीर्थयात्रियों के लिए प्रशिक्षण शिविर हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के परिधि गृह चम्बा में 2 सितम्बर 2013 को प्रातः 10 बजे आयोजित किया जाएगा और गांव भदराम के हाजी फकीर अली और चम्बा जिला के तीसा के हाजी अब्दुल मजीद फील्ड ट्रेनर होंगे।

सिरमौर और शिमला जिला के तीर्थयात्रियों के लिए सिरमौर जिला की पांवटा साहिब तहसील के मदरसा कादरिया मिसरवाला, डाकघर माजरा में 5 सितम्बर 2013 को प्रातः 10 बजे प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है और गांव मिसरवाला के शेर मोहम्मद और गांव माजरा के हाजी असरफ शिविर में फील्ड ट्रेनर होंगे।

उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों को हजयात्रा सम्बन्धी प्रशिक्षण देने के अलावा शिविर में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों का टीकाकरण भी किया जाएगा। उन्होंने सभी इच्छुक तीर्थयात्रियों से प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने का आग्रह किया है। 

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD