Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

मुख्यमंत्री द्वारा वार्षिक प्रवासी भारतीय बैठकों को संगत दर्शन में तबदील करने का सफल अनुभव

प्रवासी पंजाबियों के साथ सीधा सम्पर्क पैदा करने के लिए एक बेहतर कदम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

मोगा , 28 Dec 2014

Last updated on: Dec 28, 2014, 00:00 IST

प्रवासी भारतीय सम्मेलनों सम्बन्धी करवाई जा रही वार्षिक बैठकों में तबदीली लाते हुए आज यहां पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने राज्य से बाहर रह रहे प्रवासी पंजाबियों के साथ अपने पहले संगत दर्शन दौरान सीधी बातचीत करके उनकी समस्याओं का असरदार और शीघ्र निपटारा करने का एक अदभुत प्रयत्न किया । सरकार द्वारा की गई इस पहल कदमी को विदेशों मे रह रहे पंजाबियों द्वारा भव्य प्रोत्साहन मिला जिसका प्रमाण इस बात से मिलता है कि आज के इस विशेष आयोजित किये गये संगत दर्शन वाला स्थान खचाखच भरा था जिसमें मोगा, बठिंडा, फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब और बरनाला नाम के मालवा के आठ जिलों के प्रवासी पंजाबियों ने हिस्सा लिया। इस संगत दर्शन दौरान इन आठ जिलों के सिविल और पुलिस प्रशासन से सम्बन्धित उच्चाधिकारियों भी समस्याओं के निपटारे के लिए उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार के विभिन्न 11 विभागों द्वारा इस अवसर पर प्रदर्शनियों के स्टाल लगाकर बाहर रह रहे पंजाबियों को उनके कल्याण के कारण शिरोमणि अकाली दल और भाजपा सरकार द्वारा लिये गये अहम निर्णयों सम्बन्धी अवगत करवाया गया। राज्य सरकार द्वारा विदेशों मे रह रहे पंजाबियों के कल्याण हेतु आयोजित किये गये यह संगत दर्शन इनके लिए एक वरदान साबित हुआ। क्योंकि मुख्यमंत्री के साथ साधे तौर पर अनेकों विदेशों से आये पंजाबियों ने लगातार कई घण्टे सिविल व पुलिस उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में अपने समस्याएं रखी। जिन सम्बन्धी स. बादल द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निपटाने के आदेश जारी किये गये। स. बादल ने इस संगत दर्शन दौरान हजारों ऐसे प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं को घंटों बड़े गौर और संजीदगी से सुना।

इस अवसर पर स. बादल ने ऐसे संगत दर्शन जालन्धर और लुधियाना में करवाने के निर्णय की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन संगत दर्शनों का उद्धेश्य पंजाबी प्रवासियों द्वारा पेश समस्याओं का उनके द्वार पर शीघ्र निपटारा करना है। उन्होंने बताया कि दो पड़ावों दौरान इन संगत दर्शनों दौरान सात-सात जिलों के प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं का निपटारा किया जाएगा। स. बादल ने बताया कि उन्होंने यह निर्णय इन विकासमयी प्रवासी पंजाबी भाईयों के कल्याण के लिए किया है ताकि उनको उनको अपने राज्य में किसी प्रकार की समस्या न सहने पड़ी क्योंकि इन्होंने विश्व भर में अपनी मेहनत और सूझबूज और लगन से अपना लोहा मनवाया है। इस संगत दर्शन मुख्यमंत्री ने समूह उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को इन प्रवासी पंजाबियों द्वारा दर्ज करवाई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने के आदेश दिये। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित जिलों के डिप्टी कमिशनर और एस एस पीज इस आरम्भ की गई प्रक्रिया को परिणाममुखी बनाने के लिए यत्न करें ताकि भविष्य में इन प्रवासी पंजाबियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। 

बादल ने प्रवासी भारतीय मामले के मंत्री जत्थेदार तोता सिंह को सम्बन्धित अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें करने के लिए कहा ताकि पंजाबी प्रवासियों के लम्बित मामलों के शीघ्र निपटारे हेतू समय समय पर जायजा लिया जा सकें।संगत दर्शन की महत्ता का जिक्र करते हुए स. बादल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा लोगों के कल्याण हेतू कार्यक्रम दौरान उठाये गये कदमों और लिये गये निर्णयों सम्बन्धी संगत दर्शन के मौके पर अवगत करवाया जाता है क्योंकि इन फैसलाकुन पहलकदमियों के कारण आम आदमी के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आया है। स. बादल ने बताया कि संगत दर्शन कार्यक्रम का मुख्य उद्धेश्य लोगों के साथ उनके द्वार पर जाकर सीधी बातचीत करके उनकी समस्याओं को अस्थाई पर तौर निपटाना ही पारदर्शी, स्वच्छ और कुशल प्रशासन का एक अनोखा अंग है। उन्होंने बताया कि संगत दर्शन कार्यक्रम न केवल लोगों की समस्याओं का सफल निपटारा करने में सहायक होता है बल्कि सरकारी अधिकारियों की कारगुजारी की नजरसानी करने में भी भूमिका निभाता है।

 

 

Tags: Parkash Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD