कोचर मार्किट रोड़ पर नये खुले शोरूम फैशन-फीट का शुभारंभ विधायक भारत भूषण आशू, भाजपा नेता अनिल सरीन व पार्षद ममता आशू ने किया। शोरूम संचालक अतुल शर्मा व आनन्द शर्मा ने बताया कि हमारे इस फंशन-फीट शोरूम में महिलाओं,पुरूषों के इलावा टीनएजर व बच्चों के लिए खास तौर पर राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय स्तर की ब्रांडैड जूते व चप्पलों की लेटेस्ट वरायटी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम अपने शोरूम में ग्राहकों के लिए उचित मूल्य पर जूते व चप्पलें उपलब्ध करवाएगें। इस अवसर पर अशोक धीर, राजन शुक्ला, कुलवंत सिंह सिद्वू, रंधीर शर्मा, लवली खुराना, पवन गोयल, भगवान दास,राजीव जोशी, चन्द्र गंभीर आदि उपस्थित थे।