Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

देशों के आर-पार अपराधों पर काबू पाने के लिए भारत-मंगोलिया को सहयोग बढ़ाने की जरूरत

जीएबीपी मंगोलियाई शिष्‍टमंडल ने राजनाथ सिंह से मुलाकात की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 19 Dec 2014

Last updated on: Dec 19, 2014, 00:00 IST

केन्‍द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि बढ़ते वैश्विक आतंकवाद, मादक पदार्थों की तस्‍करी, अवैध हथियारों की तस्‍करी जैसे देशों के आर-पार होने वाले अपराधों से कारगर ढंग से निपटने और उनका पता लगाने के लिए भारत और मंगोलिया को सहयोग बढ़ाने की आवश्‍यकता है। श्री सिंह मंगोलिया के जनरल अथारिटी ऑन बॉर्डर प्रोटेक्‍शन (जीएबीपी) के प्रमुख, ब्रिगेडियर जनरल एलखाशीनाव के नेतृत्‍व वाले शिष्‍टमंडल को संबोधित कर रहे थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के मंगोलिया के साथ हमेशा ऐतिहासिक, सांस्‍कृतिक और आध्‍यात्मिक रिश्‍ते रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत और मंगोलिया के राजनयिक रिश्‍ते करीब 60 साल पुराने हैं। 

केंद्रीय गृह मंत्री ने जीएबीपी को विशेष कार्रवाइयों, साइबर सुरक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी और कम्‍प्‍यूटर, हथियार और रणनीतियों, बम निष्क्रिय करना, आपदा प्रबंधन आदि जैसे क्षेत्रों में क्षमता निर्माण करने में हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्‍होंने कहा कि भारत जीएबीपी मंगोलिया के अधिकारियों को इन क्षेत्रों में प्रशिक्षण देगा। उन्‍होंने यह भी कहा कि भारत प्रशिक्षक विकास कार्यक्रमों के द्वारा भी जीएबीपी की क्षमता निर्माण में सहायता दे सकता है ताकि वे मंगोलिया में ही जीएबीपी के अन्‍य सदस्‍यों को भी कौशल संपन्‍न बना सकें।केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जीएबीपी और सीमा सुरक्षा बल समान परिस्थितियों में काम करते हैं और एक जैसी चुनौतियां का सामना करते हैं। ऐसे में दोनों बल एक-दूसरे की बेहतरीन पद्धतियों से कुछ सीख सकते हैं। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों देशों को प्रौद्योगिकी, उपकरण और सीमा प्रबंधन की पद्धति के आदान-प्रदान के माध्‍यम से बेहतर सीमा प्रबंधन में एक-दूसरे की सहायता करनी चाहिए। गृह मंत्री ने कहा कि जीएबीपी और सीमा सुरक्षा बल को ऑपरेशनल, प्रशिक्षण और प्रौद्योगिकी के आदान-प्रदान में संयुक्‍त अभ्‍यास करने की जरूरत है।इस अवसर पर मंगोलिया के जीएबीपी के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल एलखाशीनाव, सीमा प्रबंधन सचिव श्रीमती स्‍नेहलता कुमार, सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक श्री डी के पाठक और गृह मंत्रालय, सीमा सुरक्षा बल और जीएबीपी के अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी मौजूद थे। 

 

Tags: RAJNATH SINGH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD