Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भाजपा सरकार अपनी विफलताओं को ठिकरा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर फोडऩा बंद करें : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ , 18 Dec 2014

Last updated on: Dec 18, 2014, 00:00 IST

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज यहां प्रदेश की भाजपा सरकार को आगाह किया कि वह हर बात पर अपनी विफलताओं को ठिकरा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर फोडऩा बंद करें। उन्होंने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि यूरिया खाद की कमी के मामले में पूर्व कांग्रेस सरकार पर दोषारोपण एकदम आधारहीन एवं तथ्यों से परे है। पिछले साल के मुकाबले स्टाक की कमी वर्तमान सीजन में मचे हा-हाकार का कारण नहीं है। सच्चाई यह है कि अक्टूबर महिने की 1 लाख 30 हजार मिट्रिक टन यूरिया की आवक पिछली कांग्रेस सरकार के प्रयत्नों से पूरी रही। जबकि खट्टर सरकार सत्ता में आते ही जश्न में डूब गई और उसके मंत्रियों की महत्वाकांक्षाएं टकराती रही। जिस कारण न तो सरकार और ना ही प्रशासन किसानों की जरूरतों को देख पाया। 

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि नवम्बर माह में जहां यूरिया की आवक 2 लाख 65 हजार मिट्रिक टन होनी चाहिए थी, वहां केवल 1 लाख 90 हजार मिट्रिक टन हो पाई। नवम्बर माह में 75 हजार मिट्रिक टन की यूरिया की कमी का घाटा दिसम्बर में अभी तक भी पूरा नहीं हो पाया है। दिसम्बर माह के 3 लाख 30 हजार मिट्रिक टन कोटे में से 17 दिसम्बर तक 11 हजार मिट्रिक टन यूरिया प्रतिदिन आती तो अब तक 1 लाख 87 हजार मिट्रिक टन खाद हरियाणा को मिलनी चाहिए थी। जबकि 17 दिसम्बर तक केवल 1 लाख 40 हजार मिट्रिक टन यूरिया की ही आवक हुई। दिसम्बर के पीक सीजन में भी 47 हजार मिट्रिक टन की कम सप्लाई हुई है। नवम्बर माह की 75 हजार मिट्रिक टन यूरिया और 17 दिसम्बर तक 47 हजार मिट्रिक टन जो कुल मिलाकर 1 लाख 22 हजार मिट्रिक टन (यानि 26 लाख बैग) बनते हैं। अगर समय पर यह सप्लाई होती तो हरियाणा में खाद का यह संकट नहीं खड़ा होता। 

हुड्डा ने कहा कि खाद की कमी के लिए किसानों को जिम्मेदार ठहराना भी गलत है। सरकार कह रही है कि किसान स्टाक कर रहे हैं यह गुमराह करने वाली बात है। असल कारण नवम्बर व दिसम्बर माह में 26 लाख बैग यूरिया का कम आना है। इससे ये साफ झलकता है कि भाजपा नेताओं और मंत्रियों की इस मामले पर बयानबाजी कोरी झूठ है और अपनी विफलता पर पर्दा डालने की कोशिश है। हुड्डा कहा कि अगर केंद्रीय उर्वरक मंत्री अनंत कुमार के बयान पर भी विश्वास करें तो दिसम्बर के आखिरी 13 दिनों में प्रतिदिन 15 हजार मिट्रिक टन की आवक के बाद भी हरियाणा की कुल सप्लाई दिसम्बर माह में 3 लाख 35 हजार मिट्रिक टन होगी तो नवम्बर के 75 हजार मिट्रिक टन की कम की गई सप्लाई को कब पूरा किया जाएगा। इसका खुलासा भी तो खट्टर सरकार को करना चाहिए। पूर्व सीएम हुड्डा ने किसानों के हालात पर चिंता जताई और कहा कि किसान पहले से ही भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के कारण फसलों के भावों के मामले में मार खा चुका है। यदि भाजपा सरकार की लापरवाही के कारण समय पर डीएपी और अब यूरिया खाद नहीं मिलती है तो किसानों की फसलों को नुकसान की भरपाई मुश्किल हो जाएगी। सरकार को चाहिए कि वो फिर से केंद्र सरकार से संपर्क कर यूरिया खाद की सप्लाई में तेजी लाए।

                                   

 

 

Tags: Bhupinder Singh Hooda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD