विधान सभा अध्यक्ष, श्री बृज बिहारी लाल बुटेल ने शनिवार को पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंिधत विभागों को शीघ्र लोगों की समस्याओं के निदान करने के आदेश देते हुए कहा कि जनहित के कार्यो में देरी एवं कोताही किसी भी स्तर पर बरदास्त नहीं की जायेगी।उन्होंने बताया कि लोगों की समस्याएं सीधे सरकार तथा संबंधित विभाग को प्रेषित हों और इनका समय पर निपटारा हो, इसके लिए राज्य आयुक्त (जन-शिकायत) को नियुक्ति किया गया है। जो सीधे तौर पर या ई-समाधान पोर्टल के माध्यम से प्राप्त लोक शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं समाधान की समीक्षा करेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने सभी विभागो को समयबद्घ तरीके से जनशिकायतों को निपटाने के आदेश दिए गए हैं। विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कि लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा हो सके, इसके लिए विभिन्न स्थानों पर प्रशासन जनता के द्वार शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों को घर द्वार पर सेवायें प्रदान करने के उदेश्य से राज्य की प्रत्येक पंचायत में लोकमित्र केन्द्र खोलने के अतिरिक्त नेशनल ऑपटिकल फाईबर नेटवर्क के अन्तर्गत सभी पंचायतों को ब्राड बैन्ड कनैक्टिविटी उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि सूचना प्रौद्योगिकी पर आधारित सेवाओं का विस्तार पंचायत स्तर पर हो सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनकल्याण कार्यों तथा योजनाओं का लाभ आम आदमी को मिले इसके लिए पूरी ईमानदारी तथा कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करें। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष करूण शर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र कौल, डा. मदन, युथ कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, संतोश कुमार, रमेश मांगी, ऋषि देव, औंकार ठाकुर सहित र्वििभन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य लोग मौजूद थे।