Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अनूसूचित जाति उप-योजना में व्यय होंगे 1014 करोड़: बुटेल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

धर्मशाला , 26 Jul 2013

Last updated on: Jul 26, 2013, 00:00 IST

सरकार समाज के कमजोर एवं दलित वर्ग के कल्याण हेतु कृतसंकल्प है, तथा चालू वित्त वर्ष में अनूसूचित जाति उप-योजना के तहत् वर्ष 1014 करोड़ व्यय किए जा रहे हैं। ताकि कमजोर एवं दलित वर्ग का उत्थान हो सके। यह जानकारी विधान सभा अध्यक्ष, श्री बृज बिहारी लाल बुटेल ने पालमपुर निवार्चन क्षेत्र में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं समीक्षा करने के उपरांत गृह निर्माण योजना के अंतर्गत विभिन्न लाभार्थियों को चैक वितरण के पश्चात दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने समाजिक सुरक्षा पेंशन के लंबित सभी 10900 पेंशन को मंजूरी दी है, जिससे पेंशन भोगियों को चालू वित वर्ष में लगभग 200 करोड़ का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कुल 2,82,552 सामाजिक सुरक्षा पेंशन भोगी हैं, जिनमें वृद्घ, विधवा तथा विकलांग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों को आर्थिक लाभ देंने के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 450 से बढ़ाकर 500 प्रतिमाह तथा 80 वर्ष से ऊपर के पेंशन भोगियों को 1000 प्रतिमाह किया गया है।

श्री बुटेल ने बताया कि सरकार ने अर्न्तजातीय विवाह के लिए दिए जाने वाली प्रोत्साहन राशि को भी 25000 से बढ़ाकर 50000 किया गया है। जबकि गृह अनुदान योजना राशि को 48500 से बढ़ाकर 75000 किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्धन लडकियों की शादी के लिए मुख्या मंत्री कन्यादान योजना में दी जाने वाली सहायता राशि को 21000 से बढ़ाकर 25000 किया गया है। ताकि प्रदेश के कमजोर एवं दलित वर्ग के लोगों को सहायता उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि पालमपुर उपमण्डल में गृह निर्माण योजना के अंतर्गत 57 मकानों के निर्माण के लिए 31 लाख 9 हजार रूपये की राशि वितरित की गई है। उन्होंने बताया कि लगभग 324 पात्र लोगों को समाजिक सुरक्षा पेंशन के मामले स्वीकृत किए गए हैं, जबकि अनूवर्ती कार्यक्रम के 70 लाभार्थियों को सिलाई मशीन देने के लिए लगभग एक लाख का अनुदान दिया गया है। विधान सभा, अध्यक्ष ने आज पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र के दस लाभार्थियों को गृह अनुदान योजना के अंतर्गत साढ़े सात लाख रूपये के चैक वितरित किए, जबकि अनुवर्ती कार्यक्रम के अंतर्गत 19 लाभार्थियों को सिलाई मशीन उपलब्ध करवाने के लिए 28 हजार 500 रूपये का अनुदान के रूप में दिए गए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम आदमी तक ले जाने के लिए पंचायत स्तर पर कार्यशालाओं तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करें, जिससे इन योजनाओं का फायदा आम आदमी तक पहुंचे। कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष करूण शर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र कौल, डा0 मदन,  युवा कांग्रेस के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, संतोष कुमार, ऋषि देव, औंकार ठाकुर, तहसील कल्याण अधिकारी विजय शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

Tags: brij behari lal butail

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD