Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने ‘डोनर’ के अधिकारियों के साथ बैठक की

पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में व्‍यापार और पर्यटन के लिए व्‍यापक विकास योजना पर विचार-विमर्श किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्‍ली , 09 Dec 2014

Last updated on: Dec 09, 2014, 00:00 IST

पूर्वोत्‍तर क्षेत्र का विकास (डोनर) मंत्रालय में केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) और पीएमओ, कार्मिक व जन-शिकायत तथा पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्‍य मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने आज डोनर मंत्रालय की एक बैठक बुलाई ताकि आगामी वर्ष के दौरान पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में व्‍यापार एवं पर्यटन के लिए एक व्‍यापक विकास योजना तैयार की जा सके। उन्‍होंने सूचित किया कि केन्‍द्र ने चरण ‘ए’ के तहत सड़कों की विभिन्‍न श्रेणियों में 6418 किलोमीटर लम्‍बी सड़कों को दो लेन तथा चार लेन में परिवर्तित करने को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा, समूचे पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में ‘विशेष त्‍वरित सड़क विकास कार्यक्रम’ के अरुणाचल पैकेज को भी स्‍वीकृति दी गई है। इस पर 33,500 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है। 

डोनर मंत्रालय के अधिकारियों को संबोधित करते हुए डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि आठ पूर्वोत्‍तर राज्‍य आठ बहनों जैसे हैं, लेकिन मंत्रालय की जिम्‍मेदारी यह सुनिश्‍चि‍त करने की है कि इन सभी आठ बहन-राज्‍यों को उनका वाजिब हिस्‍सा मिले ताकि वे एक-दूसरे से ईर्ष्‍या करने के बजाय तालमेल के साथ रह सकें। उन्‍होंने कहा, ‘इसके साथ ही मंत्रालय की जिम्‍मेदारी यह सुनिश्‍चि‍त करने की भी है कि ये सभी आठ बहनें खुद को बाकी 21 राज्‍यों तथा पूर्वोत्‍तर के बाहर सात केन्‍द्र शासित प्रदेशों की सगी बहनें मानें, न कि चचेरी बहनें।’ दूसरे शब्‍दों में, डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि डोनर मंत्रालय का मुख्‍य उद्देश्‍य पूर्वोत्‍तर का विकास शेष भारत की ही तरह करने का है, ताकि यह सुनिश्‍चि‍त किया जा सके कि भारत माता की दायीं भुजा (पूरब) खुद को बायीं भुजा (पश्‍चि‍म‍) के मुकाबले कमजोर न समझे, जैसा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी कहते हैं। 

पूर्वोत्‍तर क्षेत्र की सभी लंबित परियोजनाओं का क्रियान्‍वयन तत्‍काल तेजी से करने का निर्देश देते हुए डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने अधिकारियों से कहा कि यह संदेश सभी आठों मुख्‍यमंत्रियों और पूर्वोत्‍तर के 39 सांसदों के पास अवश्‍य चला जाना चाहिए कि डोनर मंत्रालय यहां एक मध्‍यस्‍थ के बजाय एक मददगार के रूप में काम कर रहा है। इसे हासिल करने के लिए डोनर मंत्रालय को कोई आदेश जारी करने अथवा कोई प्राथमिकता थोपने के बजाय सभी आठों राज्‍यों की अपेक्षाओं एवं प्राथमिकताओं को समझने की कोशिश करनी चाहिए और उन्‍हें देश की राजधानी से आवश्‍यक सम्‍पर्क बनाये रखना चाहिए। डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा चूंकि पूर्वोत्‍तर क्षेत्र ने विद्रोह के माहौल से उबरकर पुनरुत्‍थान की दिशा में धीरे-धीरे आगे बढ़ने का उदाहरण पेश किया है, इसलिए भारत सरकार का अगले कुछ वर्षों के दौरान इस क्षेत्र में व्‍यापार एवं पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने पर विशेष ध्‍यान रहेगा, जिससे न केवल इस क्षेत्र का आर्थिक स्‍तर बेहतर होगा बल्कि इससे शेष भारत भी व्‍यापार एवं पर्यटन के लिए पूरब की तरफ देखने के लिए प्रेरित होगा। 

 

 

Tags: Dr Jitendra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD