Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

प्लास्टिक उद्योग पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन

रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर 8 दिसंबर, 2014 को नई दिल्ली में फिक्की द्वारा आयोजित "प्लास्टिक उद्योग के लिए नए क्षितिज" पर आयोजित सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते हुए।
रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर 8 दिसंबर, 2014 को नई दिल्ली में फिक्की द्वारा आयोजित "प्लास्टिक उद्योग के लिए नए क्षितिज" पर आयोजित सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते हुए।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 08 Dec 2014

Last updated on: Dec 08, 2014, 00:00 IST

रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने प्लास्टिक प्रसंस्करण उद्योग से अनुसंधान एवं विकास तथा नवाचारों पर ज्यादा ध्यान देने का आग्रह किया। सोमवार को नई दिल्ली में प्लास्टिक प्रसंस्करण उद्योग के लिए एक राष्ट्रीय सम्मेलन 'नए क्षितिज' का उद्घाटन करते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि इस काम में निरंतर विकास के लिए सरकार उनकी निरंतर सहायता करेगी।उन्होंने कहा कि प्लास्टिक इजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी केन्द्र संस्थान - सिपेट - द्वारा स्थापित प्लास्टिक पार्कों से लाभ उठाया जाना चाहिए। यह सम्मेलन फिक्की ने भारत के प्लास्टिक प्रसंस्करणकर्ता संगठन और भारत सरकार के रसायन एवं पेट्रो केमिकल्स विभाग के सहयोग से आयोजित किया है।

स्वागत भाषण में फिक्की अध्यक्ष सिद्धार्थ बिड़ला ने राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में इस उद्योग द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत सरकार द्वारा इस उद्योग को विशेष महत्व दिए जाने और मेक इन इंडिया अभियान की सराहना की।इसी संदर्भ में उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि इसके परिणामस्वरूप सकल घरेलू उत्पाद में 7-8 प्रतिशत वृद्धि अगले 12 से 18 महीनों के दौरान दिखाई देगी।रसायन एवं पेट्रो केमिकल विभाग के सचिव सुरजीत कुमार चौधरी ने प्लास्टिक उद्योग के निरंतर विकास की पैरवी की और कहा कि इस संदर्भ में पर्यावरण और कचरा प्रबंधन की विशेष चिंताओं का ध्यान रखा जाना चाहिए।इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) ने टाटा रणनीतिक प्रबंधन समूह द्वारा तैयार भारतीय प्लास्टिक प्रसंस्करण उद्योग पर एक विशेष पत्र भी जारी किया।सम्मेलन दो दिन चलेगा। इसमें भारत में प्लास्टिक उद्योग के विकास तथा संभावनाओं पर आगे विचार किया जाएगा।

 

Tags: Hansraj Gangaram Ahir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD