Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अमेठी पहुंचे राहुल गांधी, साध्वी के बयान को बताया गलत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

लखनऊ/अमेठी , 03 Dec 2014

Last updated on: Dec 03, 2014, 00:00 IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष और अमेठी से सांसद राहुल गांधी बुधवार सुबह अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के विवादस्पद बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका बयान गलत है। ज्ञात हो कि साध्वी निरंजन ज्योति ने दिल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विवादास्पद बयान दिया था, जिसे लेकर लोकसभा व राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। साध्वी ने हालांकि बाद में दोनों सदनों में अपने बयान को लेकर माफी मांग ली थी।राहुल दो दिन तक अमेठी में रहेंगे। वह अपने गोद लिए हुए गांव जगदीशपुर भी जाएंगे।इससे पूर्व राहुल सुबह लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरे। वहां से वह सड़क मार्ग से अमेठी पहुंचे। 

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, वह त्रियुगी नारायण के पुत्र के निधन पर शोक जताने के लिए उनके घर भी जाएंगे। बाद में वह सलोन विधानसभा क्षेत्र निवासी दिग्विजय सिंह के घर भी उनकी पत्नी के निधन पर शोक जताने जाएंगे। राहुल भुएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को वह मुंशीगंज में संजय गांधी अस्पताल स्थित नेत्र चिकित्सालय के 10 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विरेंद्र मदान ने बताया कि राहुल अमेठी में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

 

Tags: RAHUL GANDHI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD