Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

महिला खिलाडिय़ों को आकर्षित करने के लिए योजना की जा रही है तैयार : अनिल विज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 02 Dec 2014

Last updated on: Dec 02, 2014, 00:00 IST

हरियाणा के खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जयंती पर 12 जनवरी 2015 को घोषित की जाने वाली नई खेल नीति में महिला खिलाडिय़ों को आकर्षित करने के लिए योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए देश के नामी खिलाडिय़ों तथा खेल विशेषज्ञों से सम्पर्क किया जा रहा है। खेल मंत्री ने कहा कि खेलों को बढ़ावा ने देने के लिए पिछली कांग्रेस सरकार की कोई खेल नीति नही थी बल्कि सरकार ने स्वयं खिलाडिय़ों द्वारा अपने स्तर पर किये गए अच्छे प्रर्दशन से लाये गए मैडल पर ही अपनी मोहर लगाने का काम किया था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ऐसी नीति बनायेगी, जिससे खिलाडिय़ों की खेल में रूचि के साथ-साथ मैडल की संख्या में बढोतरी हो। विज ने कहा कि नई खेल नीति में युवा खिलाडिय़ों को आगे लाने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अन्तर्गत खिलाडिय़ों को तैयार करने के नये तरीकों, उनके उचित खानपान तथा अन्य सभी मूलभूत आवश्यकताओं पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा। इसके अलावा, हमारी सरकार प्रत्येक शहर, गांव, कस्बे तथा प्रत्येक बिरादरी को ध्यान में रखते हुए खेल नीति तैयार करेगी, जिसका वर्तमान खेल नीति में अभाव देखने को मिला है।

खेल मंत्री ने कहा कि बच्चों को खेलों की और आकर्षित करने के लिए लिये जाने वाले टैस्ट ‘स्पैट’ का भी स्वरूप बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि राई स्पोर्टस स्कूल में गोल्फ क्लब बनाने का कोई औचित्य नही है, क्योंकि वहां पढऩे वाले बच्चे गोल्फ नही खेलते है।  विज ने कहा भविष्य में केवल ऐसे खिलाडी बच्चों को ही वजीफा दिया जाएगा, जोकि खेलों में भाग लेते होगे। यह देखने में आया है कि नौकरी पाने के पश्चात खिलाडियों का खेल में कोई योगदान नही देखा जा रहा है, जिससे भावी पीढ़ी खेल के नियम, तरीकों की जानकारी से वंचित रह जाती है। इस पर भी विचार किया जाएगा

 

Tags: Anil Vij

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD