Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नंगल में आंनदपुर साहिब हाईडल नहर से मिला एक देसी कट्टा

नहर में मिले देसी कट्टे की जानकारी देते हुए युवक
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (इंद्रजीत ढिल्लों)

आनंदपुर साहिब , 18 Jul 2013

Last updated on: Jul 18, 2013, 00:00 IST

नंगल से हो कर गुजरने वाली आंनदपुर साहिब हाईडल नहर से आज तीन युवाओं को आज उस समय एक देसी कट्टा मिलने की जानकारी मिली है जब यह युवक नहर से लोगों द्वारा दान के रूप में फैंका गया सामान ढुंढ रहे थे। यह तीनों युवा नंगल में अस्थाई गौता खोर के तौर पर काम करते है और कई लोगों की जान अपनी जान को जोखिम में डाल कर बचा चुके है और नहर से कोई शव बरामद होने पर अपनी सेवाएं पुलिस को देते है। पत्रकारों से बात करते बबलू,दिनेश व कमलेश इत्यादि ने कहा कि आज सुबह उन्होने लोगों द्वारा दान के रूप में नहर में डाला गया सामान उठाने के लिए जैसे ही नहर में ढुबकी लगाई तो वह देख कर हैरान हो गए कि जो चीज उनके हाथ में आई है वह देसी कट्टा था जिसे इन लोगों ने डीएसपी संत सिंह धालीवाल के सपुर्द कर दिया । इन लोगों ने बताया की पहले भी इसी तरह एक देसी कट्टा उन्हे मिला था जिसे पुलिस के पास जमा करवा दिया था।लेकिन अब सवाल यह पैदा होता है कि नंगल हाईडल नहर में इस तरह के हथियार आ कंहा से रहे है। जब इस बारे में जानकारी लेने हेतू डीएसपी आंनदपुर साहिब संत सिंह धालीवाल से सम्पर्क किया गया तो उन्होने देसी कट्टा नहर से मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि हो सकता है कि कोई अपराधी किस्म का व्यक्ति पुलिस के डर के चलते इस कट्टे को नष्ट करने के लिए नहर में फैंक गया हो ।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD