Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डा. जितेन्‍द्र सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भ्रष्‍टाचार के खिलाफ शपथ ली

डा. जितेन्‍द्र सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भ्रष्‍टाचार के खिलाफ शपथ ली
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 27 Oct 2014

Last updated on: Oct 27, 2014, 00:00 IST

विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्‍वी विज्ञान राज्‍य मंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्‍य मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने आज से शुरू ‘सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह’ के अंतर्गत यहां साउथ ब्‍लॉक में प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भ्रष्‍ट्राचार के खिलाफ शपथ ली। शपथ लेने वाले प्रमुख व्‍यक्‍तियों में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव नृपेन्‍द्र मिश्र, अतिरिक्‍त प्रधान सचिव पी. के. मिश्रा, प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्‍त सचिव भास्‍कर कुल्‍बे, राज्‍य मंत्री के निजी सचिव एम. सर्वनन शामिल हैं। इस अवसर पर डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा भ्रष्‍टाचार को समाप्‍त करना नरेन्‍द्र मोदी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है और पांच महीने पहले जब से नए मंत्रालय ने पदभार संभाला है, भ्रष्‍टाचार को समाप्‍त करने और विभिन्‍न घोटालों में दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए व्‍यापक कदम उठाए गए हैं। उन्‍होंने कहा कि निचले स्‍तर पर भ्रष्‍टाचार को समाप्‍त करने के लिए शीर्ष स्‍तर पर इसे समाप्‍त करने की शुरूआत जरूरी है। 

डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की ‘मेक्‍सीमम गवर्नेंस, मिनिमम गवर्नमेंट’ की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय के दिशा-निर्देश में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने स्‍वयं सत्‍यापित हलफनामे के बारे में फैसला किया। इससे बिचौलियों और भ्रष्‍टाचार से जुड़ी अन्‍य खामियों को समाप्‍त करने में मदद मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि ई-शासन और डिजीटलीकरण की पहल से प्रशासन में चोरी और गबन को रोका जा सकेगा। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह का शीर्षक है ‘भ्रष्‍टाचार का विरोध- शक्‍ति के रूप में प्रौद्योगिकी’। एक सप्‍ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य पारदर्शिता बढ़ाने, कार्य पद्धति को कम जटिल बनाने और फैसले लेने में होने वाले देरी को कम करने के लिए प्रौद्योगिकी को अपनाने पर विशेष ध्‍यान केंद्रित करना है। 

भ्रष्‍टाचार के खिलाफ दिलाई गई शपथ इस प्रकार है ‘’ हम, भारत के सरकारी कर्मचारी शपथ लेते हैं कि हम अपने कार्य के प्रत्‍येक क्षेत्र में सत्‍यनिष्‍ठा और पारदर्शिता को बनाए रखेंगे। हम शपथ लेते हैं कि हम जीवन के प्रत्‍येक क्षेत्र से भ्रष्‍टाचार को समाप्‍त करने के लिए उदारतापूर्वक कार्य करेंगे। हम सतर्क होकर अपने संगठन के विकास और उसकी प्रतिष्‍ठा के लिए कार्य करेंगे। अपने सामूहिक प्रयासों के जरिए हम संगठन का गौरव बढ़ाएंगे और अपने देशवासियों को मूल्‍य आधारित सेवाएं प्रदान करेंगे। हम ईमानदारी से अपने कर्तव्‍य का पालन करेंगे और निर्भीक होकर कार्य करेंगे। 

 

 

Tags: Dr Jitendra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD