Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

स्वच्छ भारत पर लिखकर राष्ट्र की सेवा कर रहा मीडिया : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 25 Oct 2014

Last updated on: Oct 25, 2014, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन के बारे में लिखने के लिए मीडिया की सराहना करते हुए कहा कि यह राष्ट्र की सेवा करना है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में वरिष्ठ संपादकों एवं पत्रकारों से मुखातिब मोदी ने कहा, "मैं इन दिनों स्वच्छ भारत पर कई लेख पढ़ रहा हूं। इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में भी इस इस पर व्यापक बहस हो रही है। यह राष्ट्र की सेवा करना है। यह इस बात का एक अच्छा उदाहरण है कि मीडिया किस तरह रचनात्मक भूमिका निभा सकती है।"प्रधानमंत्री ने कहा कि इस तरह के लेखन से एक ऐसा माहौल बन रहा है, जहां नागरिक सरकार के साथ हाथ मिलाकर काम करने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा, "स्वतंत्रता के बाद से इस तरह की मानसिकता बन गई थी कि सरकार ही सबकुछ करेगी। 

लेकिन मीडिया लोगों को राष्ट्र के लिए स्वयं काम करने को प्रेरित कर रही है। अब इस तरह का माहौल है, जिसमें लोगों को लगने लगा है कि सभी को मिलकर काम करना होगा।"मोदी ने कहा कि मीडिया के साथ उनके घनिष्ठ संबंध रहे हैं और वह इसे मजबूत करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "जब मैं मीडिया से मुखातिब होता हूं तो मुझे केवल सूचना नहीं मिलती है, बल्कि दृष्टिकोण भी प्राप्त होता है।"उन्होंने यह भी कहा कि कभी वह भी पार्टी मुख्यालयों में आयोजित होने वाले संवाददाता सम्मेलन में मीडियाकर्मियों के लिए बैठने की व्यवस्था करते थे और उनसे बिना किसी रोक-टोक के मुखातिब होते थे। हालांकि समय अब बदल गया है, लेकिन वह मीडिया के साथ अपने पुराने संबंधों को अधिक मजबूत करना चाहते हैं।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD