Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

एक करोड़ 46 लाख से मिलेगा 51 गांव को पेयजल : बुटेल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

पालमपुर , 17 Jun 2013

Last updated on: Jun 17, 2013, 00:00 IST

पालमपुर शहर तथा आसपास के 51 गांवों में पेयजल के सुधार के लिए 146 लाख रूपये की लागत से न्यूगल नदी से नई पाईप लाईन बिच्छाई जा रही हैं। यह जानकारी विधान सभा अध्यक्ष, श्री बृज बिहारी लाल बुटेल ने पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत टाण्डा में 19 लाख रूपये की लागत से स्थापित नलकूप का उदघाटन करने के पश्चात लोगों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि पालमपुर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक गांव तथा घर पेयजल उपलब्ध करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र में पेयजल तथा सिंचाई योजनाओं पर 10 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जा रही है।

उन्होंने बताया कि टाण्डा पंचायत में पेयजल सुविधा के सुधार के लिए 49 लाख रूपये व्यय कर एक नलकूप तथा 8 हैंडपंप स्थापित कर उना विद्युतीकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि आईपीएच विभाग के अधिकारियों को पेयजल कमी वाले क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए हैंडपंप स्थापित करने के आदेश दिए गए है, ताकि लोगों को गर्मियों के दिनों में पेयजल इत्यादि की समस्या का सामना न करना पड़े।श्री बुटेल ने कहा कि पेयजल कमी वाले क्षेत्रों में अब तक 40 हैंडपंप स्थापित करके उनका विद्युतिकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि पालमपुर विस में इस वर्ष 90 हैक्टियर भूमि को सिंचाई सुविधा के अधीन लाने का लक्ष्य रखा गया है।इसके अतिरिक्त नये 10 नलकूप भी स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को सिंचाई एवं पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सके। 

श्री बुटेल उन्होंने कहा कि जिया-गोपालपुर पेयजल योजना फेस दो के निर्माण के लिए 1 करोड़ 14 लाख रूपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पालमपुर शहर में सीवरेज लैफ्ट आऊट क्षेत्रों के लिए 1 करोड़ 3 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है, जिससे लोगों को शीघ्र सीवरेज की सुविधा उपलब्ध हो सके।उन्होंने लोक निर्माण विभाग को मार्च 14 से पहले होल्टा टाण्डा से सिम्बलू सड़क को पक्का करने के आदेश भी दिए। इसके पश्चात विधान सभा अध्यक्ष ने टाण्डा तथा खिलडू में लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकतर का मौके पर निपटारा किया गया।बैठक में ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष करूण शर्मा, उपाध्यक्ष राजेन्द्र कौल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष, त्रिलोक चंद, स्थानीय ग्राम पंचायत की प्रधान कमलेश कुमारी, साधु राम, अधिशाषी अभियंता एनके शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी  तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Tags: brij behari lal butail

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD