हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को हो रहे मतदान में राज्य के आधे से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। यह जानकारी चुनाव अधिकारियों ने दी है। अधिकारियों ने कहा कि राज्य के 1.63 करोड़ मतदाताओं में से 56 फीसदी ने अपराह्न् 3.30 बजे तक मतदान कर लिया था। इस दौरान कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, सिरसा और यमुनानगर जिले 61 से 68 फीसदी मतदान के साथ आगे चल रहे हैं।