Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

इनेलो और भाजपा नेतृत्व विहीन है और समुद्र में चल रहे बिना कैप्टन के चलने वाले जहाज जैसे हैं: अशोक तंवर

इनेलो और भाजपा नेतृत्व विहीन है और समुद्र में चल रहे बिना कैप्टन के चलने वाले जहाज जैसे हैं: अशोक तंवर
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

ऐलनाबाद , 12 Oct 2014

Last updated on: Oct 12, 2014, 00:00 IST

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा है कि इनेलो और भाजपा नेतृत्व विहीन है और समुद्र में चल रहे बिना कैप्टन के चलने वाले जहाज जैसे हैं। डॉ तंवर आज ऐलनाबाद हलके के गांव तलवाड़ा खुर्द और जमाल में कांग्रेस प्रत्याशी रमेश भादू के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। इसके बाद तंवर ने करनाल और नारनौल में कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। कुछ समाचार पत्रों में संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप के हवाले से छपी एक खबर का हवाला देते हुए तंवर ने कहा कि अब यह साफ हो गया है कि सजा भुगत रहे व्यक्ति मुख्यमंत्री नहीं बन सकते। अब इनेलो का हाल भी भाजपा जैसा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार को प्रदेश में की गई अलग-अलग रैलियों में दिए गए भाषणों पर पलटवार करते हुए डॉ अशोक तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि 10 साल में हरियाणा में विकास नहीं हुआ लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम कि जो प्रदेश विकास के मामले में 14वें पायदान पर था, उसे हरियाणा की कांग्रेस सरकार पहले पायदान पर लेकर आई है। लोगों को विकास के भ्रमजाल में डालकर सत्ता हथियाने वाले नरेंद्र मोदी को शायद विकास की असली परिभाषा का ज्ञान नहीं है इसीलिए वे लोगों को गुमराह करने के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं अन्यथा क्या जिस गुडग़ांव, जींद और सिरसा में वे  रैलियों को संबोधित कर रहे थे, वहां का विकास उन्हें दिखाई नहीं दिया। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. तंवर ने कहा कि आज हरियाणा प्रति व्यक्ति आय के मामले में पूरे देश में नंबर वन है। हमने शांति, शराफत और विकास से लोगों का विश्वास जीता है। हरियाणा देश में बुजुर्गों को सर्वाधिक सम्मान भत्ता दे रहा है। कन्याओं की शादियों में शगुन की योजना पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा चुके हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों की कोई फीस नहीं लगती बल्कि उन्हें छात्रवृत्ति दी जा रही है। उनकी किताबों का खर्च तक सरकार वहन कर रही है। लड़कियों के लिए स्नातक स्तर तक शिक्षा नि:शुल्क है। पूरे प्रदेश में 36 विश्वविद्यालयों की स्थापना, आईआईटी, आईआईएम आदि स्थापित करके प्रदेश को शिक्षा का हब बनाया गया है। दलित परिवारों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, टूंटी-टंकी नि:शुल्क देने का काम हरियाणा सरकार ने किया है। हम वैमनस्य और सांप्रदायिकता की भाषा बोलकर देश में उन्माद फैलाने वाले लोग नहीं हैं बल्कि विकास की अवधारणा पर काम करने वाली पार्टी कांग्रेस है जिसने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया और आजादी के बाद देश को आज दुनिया में सिरमौर बनाने का काम किया। 

इस अवसर पर ऐलनाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी रमेश भादू ने कहा कि यूपीए के शासनकाल में जो विकास की गति देश ने देखी है, उससे हर कोई चकित और चमत्कृत है। आज देश ने मंगल की यात्रा की या इतने बड़े युद्धपोत बनाए वह मोदी सरकार की नहीं बल्कि कांग्रेस की देन है। देश में बुलेट ट्रेन चलाने की कवायद भी यूपीए के समय में हुई। इतने कम समय में इतना तेज विकास कांग्रेस पार्टी की सरकार ही कर सकती है, यह नरेंद्र मोदी या उनकी भाजपा के बूते से बाहर है। केंद्र सरकार की चार महीने की सरकार ने रेल, तेल, सब्जी, रसोई सब महंगा कर दिया है और अच्छे दिनों के नारे हवा हो गए हैं। रमेश भादू ने लोगों का आह्वान किया कि वे किसी के बहकावे में न आकर कांग्रेस पार्टी के हाथ मजबूत करें जिसके डीएनए में विकास है और जिसका विजन सबका साथ, सबका विकास करने का है।

 

 

Tags: ashok tanwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD