Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सौ दिन में काला धन वापिस लाने का वादा किया था ,काला धन नहीं आया : राहुल गांधी

सौ दिन में काला धन वापिस लाने का वादा किया था ,काला धन नहीं आया : राहुल गांधी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

सिरसा , 11 Oct 2014

Last updated on: Oct 11, 2014, 00:00 IST

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश नीति, पाकिस्तान और चीन पर बोलते थे। अब क्या हो रहा है? सीमा पर फायरिंग हो रही है। पहले प्रधानमंत्री बोले जल्द ठीक हो जाएगा, फिर कहा ईंट का जवाब पत्थर से देंगे और फिर कहा कि फायरिंग बंद हो गई और आज फिर फायरिंग हो रही है। कुछ भी कहना आसान है और करना बड़ा मुश्किल है। राहुल गांधी ने आज सिरसा जिले के कालांवाली क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव में सौ दिन में काला धन वापिस लाने का वादा किया था और अब सौ दिन भी हो गए और काला धन भी नहीं आ पाया। उन्होंने कहा कि जो वादे किए थे उन्हें पूरा किया जाना चाहिए। चीन के राष्ट्रपति हमारे यहां आए, प्रधानमंत्री से मुलाकात हुई और साथ में ही चीन के सैनिक भारत में घुस आए। उन्होंने सवालों के कटघरे में ही केंद्र सरकार को खड़ा करते हुए कहा कि सरकार के अमेरिकी उद्योगपतियों के साथ हुए समझौते से देश में 108 दवाइयों के दाम बढ़ गए हैं। उन्होन कहा कि प्रधानमंत्री से अमेरिकी उद्योगपति मिले और कहा कि यूपीए की सरकार के समय जो दवाएं यहां नहीं आ सकी उन्हीं को लेकर समझौता किया गया है। इस समझौते से हिंदुस्तान की आबादी को कोई फायदा नहीं होगा और अमेरिकी कंपनियों को ही लाभ मिलेगा। कैंसर की जो दवा आठ हजार रुपये में मिलती थी वो अब एक लाख रुपये में मिलेगी।

राहुल गांधी ने कहा कि यूपीए सरकार ने जमीन अधिग्रहण, मनरेगा जैसे कानून गरीबों के लिए बनाए लेकिन यह सरकार इन्हें ात्म करना चाहती है। उन्होंने हरियाणा सरकार के कार्यों की तारीफ की और कहा कि हरियाणा ने विकास में जो रफ्तार पकड़ी है उसे ब्रेक नहीं लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाडिय़ों पर देश को गौरव है। दो प्रतिशत आबादी वाले हरियाणा के हिस्से में 30 से 35 प्रतिशत मेडल आए हैं जो गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि अब नया नारा दिया जाना चाहिए, जय जवान, जय किसान और जय पहलवान। हरियाणा के लिए यही नारा स्टीक बैठता है। इस जनसभा में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि गांधी परिवार ने हरियाणा और इस इलाके के लिए बहुत कुछ किया है। हरियाणा अलग बनने का समझौता स्वर्गीय इंदिरा गांधी की कलम से हुआ, भाखड़ा डैम का पानी जवाहर लाल नेहरू की देन है जिससे इस क्षेत्र में खुशहाली आई। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने किसान और गरीब पर मार की है। इतनी जल्दी किसी सरकार की साख नहीं गिरी जितनी भाजपा की गिरी है। तीन महीने में ही 54 उप-चुनाव में से 21 जगह उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आम आदमी को कड़वी घूंट पिलाई है। आज महंगाई चरम है। सब्जी से टमाटर गायब हो चुका है। कपास के दाम डेढ़ हजार रुपये क्विंटल गिर गए, नरमा के दाम दो हजार रुपये क्विंटल गिर गए यही अच्छे दिन हैं। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा में विकास हुआ है। इनेलो के समय में सिरसा जिला में 909 करोड़ रुपये खर्च हुए और कांग्रेस राज में 3433 करोड़ रुपये ार्च हुए हैं। बुढ़ापा पेंशन कांग्रेस ने बढ़ाई है और आगे भी बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री  ने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कानून को रद नहीं कर सकती और हमने इसे विधानसभा में पारित करवाया है।कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस के राज में खुशहाली आई है। कानून व्यवस्था सही हुई है। उन्होंने कहा कि अकाली दल झूठ बोलकर सब्जबाग दिखाकर वोट मांगना चाहता है जबकि कांग्रेस ने कालांवाली को उपमंडल का दर्जा दिया और रोड़ी को उपतहसील का। कांग्रेस ने क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी। आज भी पंजाब की पूरी सरकार कालांवाली में बैठकर झूठ बोलकर वोट मांगना चाहती है लेकिन लोग उनके बहकावे में नहीं आएंगे। इस रैली को शकील अहमद, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष स. प्रताप सिंह बाजवा, विधायक राजा बडिंग ने भी संबोधित किया।

 

 

Tags: rahul gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD