Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बंसीलाल मेरे राजनीतिक गुरु: भूपेन्द्र सिंह हुड्डा

महेन्द्रा की जीत से बंसीलाल के अधूरे सपने पूरे होंगे: हुड्डा

बंसीलाल मेरे राजनीतिक गुरु: भूपेन्द्र सिंह हुड्डा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

भिवानी , 10 Oct 2014

Last updated on: Oct 10, 2014, 00:00 IST

देश में अच्छे दिन लाने का वायदा करने वाली मोदी सरकार पहले सौ दिन में ही एक भी वायदे का लागू करने में नाकाम रही है। भाजपा प्रतिदिन सीमा व देश के उद्योगों पर विदेशी ताकते हावी होती जा रही है। पाकिस्तान व चीन प्रतिदिन सीमा पर हमले कर रहे हैं। इससे साफ हो गया है कि मोदी सिर्फ भाषणों तक सीमित होकर रह गए है।ये बात मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आज अपने भिवानी में अपने चुनावी दौरे के दौरान कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में विशाल जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कही। हुड्डा आज बाढड़ा, लोहारू और बवानी खेड़ा के अलावा हिसार के बरवाला विधानसभा के चुनावी प्रचार में थे।  

हुड्डा ने आज बाढड़ा में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल उनके राजनैतिक गुरु है और उनके  अधूरे सपनों को उनके बेटे व कांग्रेस प्रत्याशी रणबीर सिंह महेन्द्रा पूरा करने  में सक्षम हैं। भले ही पिछला विधानसभा चुनाव बाढड़ा क्षेत्र से हार गए थे लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और हलके के विकास के लिए पूरे पांच वर्षों तक जुटे रहे। स्लैब प्रणाली व कन्या कालेज की मांग को पूरा करवाने का श्रेय मुझे नहीं बल्कि रणबीर महेन्द्रा को जाता है। पिछले चुनाव के बाद उन्हें बाढड़ा नही आने का मलाल है लेकिन रणबीर महेन्द्रा ने जनता के हर कार्य को पूरा किया है। इसलिए आप लोगों से मेरी यही अपील है कि 15 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में रणबीर महेन्द्रा को रिकार्ड से जीताओगे यही बंशीलाल जैसे विकास पुरूष को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने लोकसभा चुनावों से पूर्व जो वायदे किए थे वही भाजपा सरकार के सौ दिन के कार्यकाल में पोल खुल चुकी है। देश का प्रधानमंत्री विदेशों में बैठा है और चीन की सेना भारत की सीमा में तंबू गाड़ रही है पाकिस्तान प्रतिदिन सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। 

भाजपा चुनावों से पूर्व किसानों के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट करने का वायदा कर रही थी लेकिन केन्द्र में सत्तारूढ़ होने के बाद किसानों को भाव नही मिल रहे है प्रदेश में धान का भाव 2200 रूपये व नरमा काभाव 4000 रूपये है जबकि कांग्रेस सरकार के शासनकाल में भाव 4000 रूपये व 5500 रूपये होते थे। भाजपा सरकार के शासनकाल में देश किसान रो रहा है। देश में महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। कांग्रेस सरकार ने अपने शासनकाल में  किसानों के कर्जें माफ किए, 4 लाख बीपीएल परिवारों को प्लाट दिए, दो लाख पीएवाई के तहत मकान बनवाए, शहरों में फलैट बनवाकर गरीबों को उपलब्ध करवाये।उन्होंने कहा कि इनेलो नेता लोगों को नौकरी देने के कारण जेलों में नही बल्कि 3200 लोगों को नौकरी के हक से बेदखल करने के कारण जेलों में बंद है। उन्होंने कई लाख लोगों को वरियता के आधार पर नौकरियां दी है लेकिन उनकी नौकरियों पर कोई दाग नही है। तमिलनाडू की मुख्यमंत्री जयललिता  मुख्यमंत्री होने के बावजूद अपने कार्यों के कारण जेलों में हैं। गलत कार्यों करने वालों को सजा अवश्य ही मिलती है देश में सविधान से बढक़र कोई कानून नही है। 

बंसीलाल ने कहा था सोमवीर का ख्याल रखना

बहल में कांग्रेस प्रत्याशी सोमवर सिंह के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री बताया कि चौधरी बंसीलाल ने मुझसे कहा था कि सोमवीर का ख्याल रखना। राजनीति में मैं स्वर्गीय बंसीलाल को एक आदर्श मुख्यमंत्री मानता हूं। इसलिए उनकी कही बात आज भी मेरे कानों में गूंज रही है। हालांकि पिछली बार सोमवीर सिंह यहां से विधायक नहीं बन सके फिर भी मैने उनके कहने से लोहारू में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य करवाए। चौधरी छोटू राम व किसान नेता चौधरी चरण सिंह सरीखे लोगों ने भाजपा पार्टी के बारे ठीक ही कहा था कि ये पार्टी कभी किसान व मजदूर के हित की पार्टी नहीं हो सकती है। हुड्डा ने कहा कि अभी हाल में सम्पन्न हुए देशभर के विधानसभा उप-चुनाव के नतीजों में यह साबित हो गया है कि भाजपा द्वारा देश की जनता को दिखाए गए सब्जबागों की पोल खुल गई है और भाजपा 57 सीटों से सिमट कर केवल 21 पर रह गई है।

 

Tags: Bhupinder Singh Hooda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD