Thursday, 18 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन आप ने पंजाब में शेष बचे चार लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र

 

चौटाला ने 3200 घरों के चिराग बुझाए है,जलाए नहीं:भूपेन्द्र सिंह हुड्डा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

रेवाडी , 09 Oct 2014

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आज इनैलो पर कडा हमला बोलते हुए कहा कि ओम प्रकाश चौटाला ने 3200 घरों के चिराग बुझाए है, जलाए नहीं है। मुख्यमंत्री आज फिरोजपुर झिरका, रेवाडी, गन्नौर क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल भीड को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नौकरी तो अलग लोगों की लगी थी, लेकिन चौटाला सरकार ने नियुक्ति किसी ओर को दे दी।उन्होंने कहा इनेलो सुप्रीमो का कहना है कि उन्हें जो ये सजा मिली है, वो 3200 के घरों में चिराग जलाने से मिली है, लेकिन मैंने तो 50-60 हजार नौकरियां लगवाई हैं, इस कायदे से तो मुझे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे झूठ बोलते हैं, उन्होंने 3200 घरों में चिराग जलाने की बजाय  3200 चिराग बुझाए हैं। खुद को लोगों से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हुड्डा हमेशा चिराग जलाता है, बुझाता नहीं है और जब तक जीऊंगा चिराग जलाता रहूंगा, बुझाऊं गा किसी का नहीं।

इनैलो पर तीखा हमला बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की जनता दस साल पुराना भय और आंतक का काला अध्याय नहीं भूली है और हैरानी की बात है कि वे लोग आज भी उसी भाषा और तहजीब का प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहा कि जेल में शपथ लेना और जेल तोडकर आना शरीफ और जिम्मेदार व्यक्ति की भाषा नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि नई पीढी को शायद न पता हो लेकिन पुराने लोग भली-भांति जानते हैं कि किस प्रकार अपने आपकों किसानों का मसीहा बताने वाले लोगों ने मुख्यमंत्री रहते हुए बेकसूर किसानों पर देशद्रोह के झूठे मुकदमे दर्ज करवाए और निहत्थे किसानों पर कंडेला में गोलियां चलवाई।  

हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनावों में अच्छे दिनों, मंहगाई कम करने तथा काला धन वापिस लाने के नाम पर ऐसा माहौल तैयार किया गया कि लोगों ने भावना में बहकर भाजपा की नीतियों पर नहीं बल्कि एक व्यक्ति विशेष के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने कहा कि पूत के पांव तो पालने में ही दिख जाते है और पिछले 100 दिनों में ही जनता मोदी सरकार की नीयत और नीति पहचान गई है। उन्होंने कहा कि लोग जान गए है कि किसानों को बरगलाया गया कि सत्ता संभालते ही स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू की जाएगी। मैं पूछना चाहता हूं केंद्र की सरकार से कि क्यों नहीं अभी तक स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू की गई। लोसभा चुनाव से पहले मोदी कहते थे 'अच्छे दिन आने वाले हैं, अब जब केंद्र में भाजपा सरकार बन गई तो कहते हैं कड़वी घूंट पीनी पड़ेगी। कपास और धान की कीमतों में भरी गिरावट के चलते किसान कड़वी घूंट पी रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डीजल सस्ता होने के बावजूद डीजल के दाम की कड़वी घूंट पिलाई जा रही है। आम आदमी आलू, प्याज, टमाटर, चीनी, रेल भाड़े में बढ़ोतरी की कड़वी घूंट पी रहा है और भाजपा के अच्छे दिन आ गए है।

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, बिहार, उत्तराखंड व झारखंड में हुए विधानसभा उपचुनावों में भाजपा की करारी हार पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद तीन महीने में 54 जगह पर उपचुनाव हुए। उन्होंने कहा कि 42 सीटें ऐसी थी जहां भाजपा काबिज थी नतीजे आए तो इनमें से आधी 21 सीटों पर बुरी तरह हार हुई। हुड्डा ने कहा कि केंद्र की सरकार सौ ही दिनों में अपनी लोकप्रियता खो बैठी है। उन्होंने कहा कि लोगों को समझ में आ गया कि भाजपा के पास किसान, मजदूर एवं गरीब के लिए कोई नीति नहीं है।

भाजपा केवल धनाढ्य लोगों की पार्टी है।

भाजपा पर झूठ बोलने के आरोप लगाते हुए हुड्डा ने कहा कि भाजपा नेताओं का यह कहना कि हरियाणा की मंडियों में टैक्स लगने की वजह से धान की कीमतें गिरी हैं, पूरी तरह से गलत है। हकीकत यह है कि किसानों से बिकते ही इसी धान के दाम आसमान को छूने लगेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तो टैक्स पिछले कई वर्षों से लग रहा है लेकिन केंद्र में भाजपा की सरकार बनने से पहले तक प्रदेश के किसानों का बासमती धान 4500 रुपये प्रति क्विंटल तब बिका था। केंद्र की सरकार इस बात का जवाब दे कि क्यों अब धान की कीमतें 2000 रुपये प्रति क्विंटल तक कम हो गई हैं। यही स्थिति कपास उत्पादन करने वाले किसानों के साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पड़ोसी राज्य पंजाब की मंडियों में तो टैक्स हटाने के बावजूद धान हरियाणा से भी सस्ता क्यों बिक रहा है। हुड्डा ने कहा कि आज कह के जा रहा हूं देख लेना किसानों से बिकते ही इसी धान के दाम आसमान को छूने लगेंगे।

 

 

Tags: Bhupinder Singh Hooda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD