Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

जनता ने कांग्रेस को तीसरी बार सत्ता सौंपने का मन बनाया : अशोक तंवर

जनता ने कांग्रेस को तीसरी बार सत्ता सौंपने का मन बनाया : अशोक तंवर
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

बवानीखेडा , 07 Oct 2014

Last updated on: Oct 07, 2014, 00:00 IST

हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डा: अशोक तंवर ने कहा है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को तीसरी बार सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है और भाजपा व इनैलो केवल दूसरे व तीसरे स्थान की लडाई लड रहे हैं। डा तंवर ने आज बवानीखेडा विधानसभा क्षे़त्र के गावं चांग में कांग्रेस प्रत्याशी रामकिशन फौजी के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करने के बाद चांग में रोड शो भी किया जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने झज्जर के बेरी विधानसभा क्षेत्र,हिसार के आदमपुर व नलवा विधानसभा क्षेत्रों में भी कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में विशाल चुनावी सभाओं को भी संबोधित किया।डा तंवर ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न इलाकों का दौरा करने के बाद वे पूरे दावे के साथ कह सकते हैं कि कांग्रेस पार्टी ही मतदाताओं की पहली पसंद है और अगली सरकार कांगे्रस की ही बनने जा रही है। 

विपक्ष पर आक्रमण करते हुए डा तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोगों को अच्छे दिनों का वायदा करके बरगलाया और अब लोगों के सामने अच्छे दिनों की पोल खुल गई है। अब साबित हो गया है कि अच्छे दिन जनता के नहीं केवल मोदी जी के आए हैं । साथ ही वही मोदी जी अब लोगों को कडवी घंट पीने के लिए कह रहे हैं। इसी प्रकार इनैलो नेता श्री चैटाला अपनी जनसभाओं में सात पीढियों का जुगाड करने की बात कह रहे हैं जबकि उनका पिछला इतिहास बताता है कि उन्होंने सरकार बनाकर केवल अपनी सात पीढियों का जुगाड किया था। डा तंवर ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने धान व कपास उत्पादक किसानों के साथ अन्याय करके अपनी किसान विरोधी मानसिकता व सोच जगजाहिर कर दी है। उन्होंने कहा कि खेती-बाडी हमारी अर्थ-व्यवस्था का आधार है और किसानों की खराब होती हालत का असर मजदूरों ,व्यापारियों और अन्य सभी वर्गों पर भी पडेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल भावनात्मक मुद्दों पर जनता को गुमराह करके वोट बटोरना चाहती है। इससे पूर्व डा तंवर ने सभा स्थल पर संविधान निर्माता डाॅ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके महान कार्यों को याद किया। 

 

Tags: ashok tanwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD