Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

झूठ- लूट-गुंडागर्दी बनाम विकास-शराफत की राजनीति, फैसला आप करें : भूपेन्द्र सिंह हुड्डा

रोहतक: रोड शो में सीएम हुड्डा का चौटाला व भाजपा पर निशाना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

रोहतक , 03 Oct 2014

Last updated on: Oct 03, 2014, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने इनेलो और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए प्रदेश की जनता से झूठ-आडंबर, लूट-गुंडागर्दी और विकास-शराफत की राजनीति में से किसी एक का चुनाव करने का आह्वान किया है।उन्होंने प्रदेश की जनता की समझदारी पर भरोसा जताते हुए वर्तमान विधानसभा चुनाव में इन दलों का हरियाणा की राजनीतिक सरजमीं से सफाया हो जाने की उम्मीद जताई। उन्होंने इनेलो और भाजपा को एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुए दावा किया कि कांग्रेस लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनायेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री हुड्डा ने लोगों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह पर्व सभी नागरिकों के जीवन में खुशियां लेकर आए, यही मंगल कामना है। उन्होंने आज यहां अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान गढी-सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र के चिडी, कटवाड़ा, खिडवाली, सांघी, ब्राहमणवास, जसिया सहित रोहतक के लगभग दो दर्जन गांवों में रोड़ शो किया।  सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि चौटाला को नौकरी देने पर सजा नहीं हुई है, सिलेक्शन लिस्ट बदलने पर हुई है। हुड्डा बोले कि चौटाला झूठ बोल कर लोगों को बहका रहा है कि मुझे नौकरी देने की सजा मिली है। जितनी नौकरी मैंने कानूनी तरीके से हरियाणा में दी हैं उतनी किसी ने न तो पहले दी हैं और न ही दे सकता और मेरी तरफ कोई उंगली भी नहीं उठाई जा सकती ।

सीएम हुड्डा आज रोहतक में हैं। वे अपने रोड शो के जरिए लोगों से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार की अपील कर रहे हैं। हुड्डा ने अपने रोड शो की शुरूआत रोहतक के चिड़ी गांव से की। वे दिन भर रोहतक जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों में रथ के जरिए प्रचार किया । चुनावी रथ पर सवार हुड्डा ने इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को आड़े हाथों लिया। भाषण में चौटाला का जिक्र करते हुए सीएम हुड्डा ने कहा कि वे लगातार झूठ बोले रहे हैं कि उन्होंने 32०० चिराग जलाए हैं।  हुड्डा ने कहा कि वास्तविकता यह है कि चौटाला ने 32०० चिराग बुझाए हैं। उन्होंने कहा कि कानूनी राज के चलते मुख्यमंत्री जयललिता को भी सलाखों के पीछे जाना पड़ा है। ओम प्रकाश चौटाला भी इससे नहीं बच सकते। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को जेबीटी भर्ती मामले में दस साल की सजा हुई है और अब वे मेडिकल ग्राउंड पर जमानत पर हैं। इसी के साथ चौटाला ने कोर्ट की टिप्पणी के बावजूद चुनाव प्रचार प्रारंभ कर दिया है। 

भाजपा को भी लिया आड़े हाथ, कहा झूठ बोल बहकाया देश को 

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मीडिया  में ऐसा माहौल बनाया कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते ही जादू की छड़ी से हर समस्या का समाधान कर देंगे। एनडीए के तीन महीने के शासन में ही असलियत सामने आ गई हैं। श्री हुडड़ा ने कहा कि एनडीए की केंद्र में सरकार बनते ही सबसे पहले डीजल का रेट बढ़ाया। रेल किराये के भाड़े में 14 परसेंट बढ़ोतरी की गई। कोयले के रेट बढ़ाए। आलू, प्याज, टमाटर, चीनी, बिजली सब महंगा हो गया है। अब केंद्र सरकार की विधानसभा चुनाव के बाद घरेलू सिलैंडर के हर माह दस रुपये बढ़ाने की तैयारी हैं।  यही वजह है कि लोकसभा चुनाव में व्यक्ति विशेष के हित में बनाया गया माहौल खत्म हो चुका है। 

कहां गया देशभक्ति का जज्बा 

पड़ौसी देशें के बारे में नरेंद्र मोदी जो कहते थे कि देश की सीमा पर दुश्मन को सबक सिखाएंगे। पर लगता है मोदी जी के सत्ता में आने के बाद सीमा पर दुश्मन के सैनिकों के हौंसले और भी मुखर हो गए हैं। तीन माह के शासन काल में पाकिस्तान 147 बार हमला कर चुका है। चीन का राष्ट्रपति मोदी जी के साथ डिनर कर रहा होता है वहीं सीमा पर चीन के सैनिक भारत की भूमि पर तम्बू गाड़ रहे होते हैं। दुश्मन को मूँह तोड़ जबाब देने के लिए जाने किस घड़ी महूर्त का इंतजार है। रोड शो में सीएम हुड्डा ने लोगों से वोट की अपील भी की। उन्होंने लोगों से कहा कि चुनाव प्रचार की कमान संभाल लें, वे बाहर प्रचार करेंगे। रिश्तेदारी में जाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील करो। हुड्डा ने कहा कि वे तो बन बनाए मुख्यमंत्री हैं, बाकी पार्टियों के पास तो मुख्यमंत्री का प्रत्याशी ही नहीं है।

 

 

Tags: Bhupinder Singh Hooda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD