Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

हरियाणा में बुजुर्ग महिलाओं का वोट ज्यादा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 03 Oct 2014

Last updated on: Oct 03, 2014, 00:00 IST

उम्र बढ़ने के साथ-साथ हरियाणा में महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले सुधर जाती है। राज्य में प्रति हजार पुरुष के मुकाबले महिलाओं की संख्या हालांकि काफी कम है। हरियाणा में 70 से अधिक की अवस्था वाले समूह में महिलाओं की संख्या वैध पुरुष मतदाताओं से अधिक है। यह उपलब्धि इस तथ्य के बावजूद है कि लिंगानुपात (प्रति हजार पुरुष के मुकाबले महिलाओं की संख्या) के लिहाज से हरियाणा देश के सबसे खराब राज्यों में गिना जाता है। हरियाणा में लिंगानुपात वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक, प्रति 1000 पुरुष के मुकाबले 879 महिलाएं हैं। हरियाणा के मुख्य निर्वाची अधिकारी श्रीकांत वलगाड ने कहा कि 80 से अधिक आयु वर्ग समूह के मतदाताओं में महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है।

वलगाड ने कहा, "70 से 79 आयु वर्ग के कुल 601,971 मतदाता हैं (2009 के विधानसभा चुनाव में यह संख्या 586,427 थी) जिनमें से 293,191 पुरुष हैं और 308,780 महिलाएं हैं। 80 वर्ष और इससे अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 339,477 मतदाता हैं (2009 में 288,333 थी) जिनमें से 146,365 पुरुष और 193,112 महिलाएं हैं।"80 से अधिक आयुवर्ग में महिला मतदाताओं की संख्या 46,747 अधिक है जबकि 70 से 79 आयुवर्ग की महिलाओं में 15,589 महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है।स्कूल शिक्षक शीत दहिया ने आईएएनएस को बताया, "इससे साफ पता चलता है कि हरियाणा में खराब लिंगानुपात के बावजूद बुजुर्ग होने पर भी महिलाएं खड़ी रहने की हिम्मत रखती हैं।" दहिया की 75 वर्षीया मां भी मतदाता हैं। 60 से 69 वर्ष के वर्ग में भी महिलाएं पुरुषों के बराबर में खड़ी हैं। इस वर्ग में 1,307,745 मतदाता हैं जिनमें से 659,638 पुरुष हैं और 648,107 महिलाएं हैं। अंतर केवल 11,531 का है।

 

 

Tags: haryana election

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD