नवयुग पब्लिक स्कूल में आयोजित समर वर्कशाप में स्कूल की प्रिन्सिपल श्री मति संगीता दहिया ने बताया कि पानीपत की स्थानीय संस्था कला आँगन हरियाणा द्वारा 15 दिवसिय नृत्य एवं अभिनय की कार्यशाला आयोजित की जा रही है जिसमें कला आँगन हरियाणा के अध्यक्ष राकेश कुमार जी कथक नृत्य की शिक्षा दे रहे है। उन्होंने बताया कि कथक नृत्य से बच्चे इतने प्रभावित हैं कि कत्थक क्लास की समय अवधि को बढ़ाना पड़ा राकेश कुमार ने बताया की कथक के माध्यम से विद्यार्थी शारीरिक रूप से तन्दरूस्त रहते हैं तथा मानसिक रूप से भी बच्चों की समरंण शक्ति में भी वृद्धि होती है। कत्थक नृत्य हमारे देश की धरोहर है जिसे बचाए रखने व आगे भी इस परंपरा को बढ़ाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन संस्था द्वारा किया जाता रहेगा। इस मौके पर स्कूल के अध्यक्ष पंकज मान प्रबन्धक, जयवीर दहिया व कला आँगन हरियाणा संस्था के सचिव प्रवीन रोहिल्ला तथा सह सचिव चाँद शर्मा मुख्य रूप से मोज़ूद रहे।