Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

एशियाई खेल 2014 (हॉकी) : भारत 16 साल बाद एशियाई हॉकी का सिरमौर बना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

इंचियोन (दक्षिण कोरिया) , 02 Oct 2014

Last updated on: Oct 02, 2014, 00:00 IST

सरदार सिंह के नेतृत्व में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी तथा मौजूदा चैम्पियन पाकिस्तान को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर गुरुवार को 17वें एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीत लिया। भारत ने इसके साथ ही रियो डी जेनेरियो में होने वाले 2016 के ओलम्पिक खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। भारत ने आठ बार की चैम्पियन पाकिस्तानी टीम पर पेनाल्टी शूटआउट के आधार पर 4-2 से जीत हासिल करते हुए 16 वर्ष बाद स्वर्ण जीता। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। भारत ने तीसरी बार एशियाई खेलों में स्वर्ण जीता है। शियोनाक हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मैच का पहला गोल पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान सीनियर ने तीसरे मिनट में किया। यह एक उम्दा फील्ड गोल था। इसके बाद बराबरी का गोल करने के लिए भारत को अगले 24 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। उसके लिए बराबरी का गोल कोथाजीत सिंह ने 27वें मिनट में किया।

भारत की ओर से पेनाल्टी शूटआउट में आकाशदीप सिंह, रुपिंदर पाल सिंह, बिरेंदर लाकड़ा और धरमवीर सिंह ने गोल किए, जबकि पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद वकास और शफकत रसूल ही गोल कर सके। भारतीय गोलकीपर पी. आर. श्रीजेश ने पाकिस्तान के दो हमलों को नाकाम किया।भारतीय पुरुष टीम इससे पहले बैंकॉक में 1966 में और 1998 में दोबारा बैंकॉक की मेजबानी में स्वर्ण पदक हासिल कर चुका है। 1966 में जहां भारतीय टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को मात दी थी, वहीं 1998 में उन्होंने दक्षिण कोरिया को हराया था।भारत को पाकिस्तान के बीच एशियाई खेलों का यह नौवां फाइनल मुकाबला था, जिसमें भारत को दूसरी बार जीत मिली है। भारत और पाकिस्तान इससे पहले 1990 में बीजिंग में हुए एशियाई खेलों के फाइनल में भिड़े थे, जिसमें पाकिस्तान को जीत मिली थी।हॉकी इंडिया (एचआई) ने भारतीय टीम को इस खिताबी जीत के लिए बधाई दी है। एचआई के महासचिव नरेंद्र बत्रा ने अपने बयान में टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह देश के गर्व की बात है और भारतीय हॉकी के महान दिन है। बत्रा ने कहा, "यह हमारे लिए महान क्षण है। यह भारतीय हॉकी के लिए बहुत बड़ा दिन है। हम इस मौके पर टीम से जुड़े हर एक शख्स को बधाई देते हैं। यह जीत निश्चित तौर पर हमें इस खेल को आगे ले जाने के लिए प्रेरित करेगी।"

 

Tags: asian games

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD