Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

आज भी प्रासंगिक हैं गांधी जी व शास्त्री जी के विचार : डॉ. अशोक तंवर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 02 Oct 2014

Last updated on: Oct 02, 2014, 00:00 IST

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गांधी व शास्त्री जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। इन महान नेताओं के बारे में देश की नई पीढ़ी को ज्यादा से ज्यादा जानना चाहिये और उनके आदर्शों पर सभी को चलना चाहिये।डॉ. तंवर आज सुबह कांग्रेस प्रदेश कार्यालय  में गांधी जी व शास्त्री जी की तस्वीरों पर पुष्पार्पण करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलेंगे और उनके सिद्धांतों का अनुसरण करेंगे, यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।डॉ. तंवर ने कहा कि गांधी जी सिर्फ राजनैतिक व्यक्ति नहीं बल्कि एक रचनात्मक समाज सुधारक भी थे। अस्पृश्यता, नारी सुधार, हिन्दू-मुस्लिम एकता इत्यादि के लिए उन्होंने बहुत कार्य किये। अस्पृश्यता को मानवता पर कलंक बताते हुये उन्होंने इसके उन्मूलन पर जोर दिया व विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में अस्पृश्यता के विरुद्ध लिखना एवं देशव्यापी भ्रमणों के दौरान अस्पृश्यता को अवैज्ञानिक व अमानवीय सिद्ध करने जैसे अप्रतिम कदम उठाये। गांधी जी के मन में नारी के प्रति बड़ी श्रद्धा थी। वे नारी को पर्दा-प्रथा, बाल-विवाह व बहु-विवाह जैसी मान्यताओं से बाहर निकालना चाहते थे और उनके आह्वान पर न सिर्फ देश की नारियों ने पर्दा-प्रथा से बाहर निकल कर राष्ट्रीय स्वतंत्रता आन्दोलन में भाग लिया बल्कि औरों को भी जागृत किया। नारी उत्थान हेतु गांधी जी ने शिक्षा, अन्तर्जातीय विवाह व विधवा विवाह पर जोर दिया।डॉ. तंवर ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों का अनुसरण करते हुए ही कांग्रेस की पूर्व केंद्र सरकार ने समान रैंक-समान पैंशन की नीति को लागू किया था। खेत में किसान और सीमा पर जवान का हौंसला बुलंद होना देश व प्रदेश के लिए जरूरी है । 

 

 

Tags: ashok tanwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD