Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को किया जागरूक

स्कूली बच्चों ने हमीरपुर शहर में निकाली रैली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

हमीरपुर , 31 May 2013

Last updated on: May 31, 2013, 00:00 IST

तंबाकू प्राणघातक पदार्थ है, युवा पीढ़ी इससे बचेगी तभी देश का भविष्य सुरक्षित रहेगा। यह उद्गार उपायुक्त आशीष सिंहमार ने हमीरपुर के गांधी चौक में तंबाकू निषेद्व दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाने के उपरांत बच्चों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने तंबाकू तथा इसके उत्पादों का उपयोग कम करने के लिए अनेक कदम उठाए जा गए हैं, सार्वजनिक स्थलों पर ध्रूमपान पर रोक लगाने के साथ साथ शिक्षण संस्थानों के एक सौ गज दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया गया है ताकि तंबाकू का प्रयोग पर अंकुश लगाया जा सके।उपायुक्त ने कहा कि नशा मनुष्य के जीवन में कई तरह की हानियां करता है, ध्रूमपान करने या तंबाकू का सेवन करने से कई तरह की बीमारियां शरीर में पैदा हो जाती हैं यही नहीं नशे के कारण सामाजिक स्तर भी गिरता है।

उन्होंने बच्चों से आह्वान करते हुए कहा कि तंबाकू निषेद्व दिवस के मौके पर सभी को नशे न करने का संकल्प लेना चाहिए तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने में भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने गांधी चौक से लेकर हमीरपुर बाजार में जागरूकता रैली निकालकर तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।   जागरूकता रैली में उपशिक्षा निदेशक आरसी तबलियाल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: dc hamirpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD