Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हमीरपुर स्मोक फ्री घोषित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

हमीरपुर , 31 May 2013

Last updated on: May 31, 2013, 00:00 IST

उपायुक्त आशीष सिंहमार ने तम्बाकू निषेध दिवस पर अधिनियम कोटपा के अन्तर्गत पापुलेशन रिसर्च सैंटर एचपीयू, शिमला द्वारा पांच पैरा मीटर  पर  किये गये सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर जिला हमीरपुर को स्मोक फ्री घोषित किया । इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि तम्बाकू नियन्त्रण सार्थक परिणाम सामने आऐ हैं । धूम्रपान का प्रयोग न करने के लिये लोगों की आदत में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान न हो, इसके लिये हम सभी का नैतिक कर्त्तव्य है कि लोगों को और अधिक जागरूक किया जाए।उन्होंने बताया कि कोटपा का मुख्य उददेश्य बच्चों, औरतों, युवाओं को  ध्रूमपान के प्रयोग से रोकना है।  उन्होंने बताया कि इस कोटपा एक्ट की धारा 4 के तहत सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों को 200 रूपये जुर्माना तथा धारा पांच के तहत तम्बाकू उत्पाद के विज्ञापनों को दीवारों , शैक्षणिक संस्थानों में लगाने पर 1000 से 5000 रूपये , और दो से पांच वर्ष की सजा का प्रावधान है।उन्होंने सभी अधिकारियों से आहवान करते हुए कहा कि भविष्य में भी कोटपा में और अधिक तीव्रता से गति लाए जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों को धूम्रपान की आदत से बचाया जा सके । उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोटपा के तहत रसीद काटने अथवा चलान से जो भी राशि प्राप्त होती है उसका सदुपयोग करना सुनिश्चित करें। 

इस अवसर पर सीएमओ पीआर कटवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मई 2012 से अप्रैल 2013 तक  5,27,693 रूपये का जुर्माना धूम्रपान करने वालों से बसूला गया और 12 चलान न्यायालय को आगामी कर्रवाई हेतू भेजे गये।  उन्होंने बताया कि अस्पताल में धूम्रमान करने वालों का कॉऊसलिंग और दवाईयों के माध्यम से उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर तक स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से कार्यक्रमों, शिविरों, प्रशिक्षण के माघ्यम से लोगों में जागरूकता लाई जा रही है। इस अवसर पर एसपी जेआर चौहान, एडीसी हिमांशु शेखर चौधरी, एक्श्यिन पीडब्ल्यूडी, उपनिदेशक उच्च शिक्षा आरसी तवियाल , एसडीएम हमीरपुर सतीश शर्मा, भोरंज बलवान चंद, नादौन बलवीर ठाकुर, बीएमओ नादौन डॉ कौशल, सुजानपुर डॉ सोनी, गलोड़ डॉ धीमान, डॉ केसी चौपड़ा, डॉ जगोता , हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य स्वयं सेवी संस्था, शिमला सुरेन्द्र गुप्ता , हमीरपुर के संतोष गुप्ता के अलावा संबन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

 

Tags: dc hamirpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD