Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सरकार युवा शक्ति को दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध : सर्वानन्द सोनोवाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 24 Sep 2014

Last updated on: Sep 24, 2014, 00:00 IST

कौशल विकास, उद्यमिता, युवा मामले और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सर्वानन्द सोनोवाल ने कहा है कि सरकार राष्ट्र निर्माण के लिए अपरिमित युवा शक्ति को दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) दुनिया के ऐसे बड़े संगठन हैं जो सामुदायिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इन संगठनों के विस्तार और इन्हें मजबूत बनाने के लिए कार्य करेगी। सोनोवाल ने बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पुनर्जागरण एनवाईकेएस की एक प्रमुख पहल है जिससे अगले एक वर्ष में देश में युवा आंदोलन चलाया जाएगा। इस पहल के तहत देश भर के युवाओं को प्रेरित करके करीब 15 करोड़ युवकों को एकजुट किया जाएगा और वे राष्ट्र निर्माण के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के नेतृत्व में विकास पर विशेष जोर दे रही है। युवाओं में नेतृत्व के गुण विकसित करने के लिए सरकार ने 'राष्ट्रीय युवा नेतृत्व कार्यक्रम' शुरू करने की योजना है। एनवाईकेएस युवा क्लबों को 'पड़ोस की युवा संसद' के रूप में विकसित करने योग्य बनाया जाएगा। 

स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत देश भर में जन जागरण अभियान चलाकर एनवाईकेएस और एनएसएस महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना पूरा करेंगे। सोनोवाल ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों में अपार संभावनाएं हैं और सरकार उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी। खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए अनेक पहल की गई हैं। विभिन्न खेलों के लिए राष्ट्रीय खेल अकादमियां बनाई जा रही हैं। सब जूनियर और जूनियर स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए देश के विभिन्न स्थानों में जूनियर खेल अकादमी स्थापित की जाएगी। मणिपुर में एक राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है और जम्मू कश्मीर में खेलों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक विशेष पैकेज की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कौशल विकास एजेंसी को एक वेब पोर्टल बनाने का निर्देश दिया गया है जिसमें कौशल विकास प्रशिक्षण में दिलचस्पी रखने वाले सभी लोग पंजीकरण करा सकते हैं। नेहरू युवा केन्द्र संगठन से कहा गया है कि वह देशभर के युवकों तक पहुंचने के लिए 2.77 लाख युवकों के क्लब वाले अपने नेटवर्क का इस्तेमाल करे। 

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD