जंडियाला गुरु में कुल 15 वार्ड हैं और नगर कौंसल के चुनाव अगले 2 यां 3 मॉंह के बीच होने की संभावना है । इसी के चलते शहर के सियासी नेता दिग्गजों के बीच सियासी हलचल शुरु हो गई है । अब देखना यह है कि किसका पलड़ा भारी पड़ता है ।सबसे पहले भाजपा की बात करें तो भाजपा दिहाती के प्रधान राजीव कुमार माणा ने जंडियाला गुरु नगर कौंसल के अकाली गठबंधन जोड़ के चलते 50 प्रतीशत सीटों की दावेदारी की है तो वहीं दूसरी तरफ शहर में अकाली दल भी दो घुटों में बटा हुआ है , जिसमें पुर्व प्रधान नगर कौंसल रविंदर पाल सिंह कुकु दिग्गज नेता होने के कारण अकाली दल की तरफ से प्रधानगी पद के भी दावेदार माने जा रहे हैं। इसी तरह पूर्व प्रधान नगर कौंसल राज कुमार मलहोतरा ने पत्रकार से बातचीत करते हुए कहा कि अकाली दल बादल को साफ छवि वाले नेता को पार्टी द्वारा टिकट मिलना चाहिए। इस लिए कि चुनाव में पार्टी के अक्स पर कोई बुरा प्रभाव न पड़े और पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल सके । बता दें कि पिछले 5 साल के कार्यकाल के दौरान भी राज कुमार मलहोतरा अपने कानुनी दावपेच खेलते हुए 5 साल नगर कौंसल के प्रधानगी पद पर पुरे किये । वहीं दूसरी तरफ शहर के जाने-माने दिग्गज नेता रविंदर पाल सिंह कुकु भी प्रधानगी पद पर काफी बार रह चुके हैं और एक तजरबेकार नेता हैं। अब देखने वाली यह बात है कि आने वाले चुनाव में किसके पाले में कितनी सीटें पड़ती हैं, यह तो भविष्य ही बताएगा। इन हालातों से मालुम होता है कि भविष्य में किसी भी नेता के लिए, चाहे वो कांग्रेस हो यां अकाली भाजपा हो, नगर कौंसल के चुनाव जीतना टेढ़ी खीर बन गया है ।