Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

आचार संहिता की उल्लंघना करने पर तीन नेताओं को नोटिस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 18 Sep 2014

Last updated on: Sep 18, 2014, 00:00 IST

हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2014 के दौरान आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना करने पर इनेलो के जिलाध्यक्ष, राजनेता जीतेंद्र सिंह खुर्दबन व महाराजा पैलेस लाडवा के प्रबंधक को नोटिस जारी किए गए हैं। ये तीनों नोटिस कुरूक्षेत्र जिला के लाडवा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने जारी किए हैं। इन तीनों व्यक्तियों को 7 दिन के अंदर-अंदर नोटिस का जवाब देने के आदेश जारी किए गए हैं।लाडवा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं एडीसी प्रभजोत सिंह ने बताया कि 12 सितम्बर 2014 को चुनाव आयोग के द्वारा हरियाणा विधानसभा के लिए चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। आदर्श आचार संहिता के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में कोई भी जनसभा करने के लिए अधिकृत अधिकारी से सभा की अनुमति, साऊंड सिस्टम की अनुमति तथा सभास्थल की अनुमति समय रहते ली जानी आवश्यक है ताकि उसका खर्च पार्टी या प्रत्याशी के खाते में जमा किया जा सके। इसके अलावा कोई भी जनसभा केवल निर्धारित स्थल पर ही की जा सकती है और किसी भी धार्मिक स्थल का इस कार्य के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकता। इसके लिए भी अधिकृत व्यक्ति से अनुमति ली जानी जरूरी है ताकि खर्च को पार्टी या प्रत्याशी के खर्चे में जोड़ा जा सके। 

उन्होंने बताया कि 17 सितम्बर को लाडवा विधानसभा क्षेत्र में महाराजा पैलेस में इनेलो नेता दिग्विजय सिंह चौटाला की जनसभा का आयोजन पूर्व में अनुमति लिए बिना ही किया गया जोकि निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है। इसके लिए इनेलो के जिलाध्यक्ष कुलदीप मुल्तानी को नोटिस जारी कर 7 दिन के अंदर-अंदर अपना जवाब देने के लिए कहा है। इतना ही नहीं, इनेलो पार्टी को बिना अनुमति स्थान मुहैया करवाने के लिए भी महाराजा पैलेस लाडवा के प्रबंधक को नोटिस जारी कर 7 दिन के अंदर जवाब देने के लिए कहा है। इसके अलावा लाडवा में राजनेता जीतेंद्र सिंह खुर्दबन ने 17 सितम्बर को विश्वकर्मा मंदिर लाडवा एवं एक अन्य मंदिर में पूर्व अनुमति लिए बिना सभा का आयोजन कर आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना की है। इन सभी को नोटिस जारी कर 7 दिन के अंदर जवाब देने के लिए आदेश दिए गए हैं।

 

Tags: haryana election

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD