Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदेश के सभी क्षेत्रों के समान विकास एवं हर वर्ग के लोगों को लाभान्वित किया जा रहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 10 May 2013

Last updated on: May 10, 2013, 00:00 IST

ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने आज अपने विधायक जनता के द्धार कार्यक्रम के तहत चंगर इलाके की घरना पंचायत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह के लम्बे राजनीतिक अनुभव के फलस्वरूप उनके नेतृत्व में प्रदेश में ऐसी जन-कल्याणकारी नीतियों को लाया जा रहा है, जिससे प्रदेश के सभी क्षेत्रों के समान विकास एवं हर वर्ग के लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अपने चुनावी घोषणा-पत्र को सरकारी नीति दस्तावेज़ बनाकर अक्षरश: लागू कर दिया गया है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले सभी विद्यार्थियों को परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क परिवहन सेवा प्रदान करने के अतिरिक्त जमा दो व इसके अधिक शिक्षित पात्र बेरोज़गार युवाओं के लिये कौशल विकास भत्ता नामक नई योजना तैयार की गई है, जिसके तहत पात्र बेरोज़गार युवा को 1000 रूपये प्रतिमाह भत्ता दिया जाएगा।  संजय रतन ने जानकारी दी कि 45 करोड़ रूपये की राशि व्यय करके राज्य के चयनित 100 स्कूलों में चार व्यवसायिक पाठ्यक्रम ऑटो मोबाइल, रिटेल, सिक्योरिटी तथा सूचना प्रौद्योगिकी शुरू किये जाएंगे, जोकि उद्योगों की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम होगें।  उन्होंने बताया कि यह योजना छात्रों द्वारा स्कूल छोड़ने की दर में कमी लाने के साथ-साथ बेहतर रोज़गार के अवसर सृजत करने में भी सहायक होगी।   उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां पर बेरोजगार युवाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए कौशल विकास भत्ता नामक योजना आरंभ की जा रही है जिसमें युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान एक हजार रूपए भत्ता तथा अपंग व्यक्तियों को 1500 रुपए मासिक भत्ता दिया जाएगा और इस योजना के तहत चालू वित्त वर्ष में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। 

 

Tags: sanjay ratan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD