Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

हमीरपुर बी.डी.सी. को बेहतर कार्य के लिए नवाजा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

हमीरपुर , 10 May 2013

Last updated on: May 10, 2013, 00:00 IST

राजीव गांधी पंचायती राज सशक्तिकरण योजना के तहत जिला की हमीरपुर पंचायत समिति को राष्ट्र स्तरीय पंचायती राज सशक्तिकरण पुरस्कार से नवाजा गया है।  यह जानकारी उपायुक्त आशीष सिंहमार ने देते हुए बताया कि पंचायती राज सशक्तिरण योजना के तहत पंचायत, बीडीसी तथा जिला परिषद स्तर पर कार्यों का मूल्यांकन करने के पश्चात अव्वल रहने वाली पंचायती राज संस्थाओं को विभिन्न गतिविधियों के लिए नगद पुरस्कार केंद्र सरकार द्वारा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है तथा पंचायती राज संस्थाओं के सहयोग से मनरेगा, निर्मल भारत अभियान, इंदिरा आवास योजना, गुरू रविदास उन्नयन योजनाओं का सुचारू कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से ही ग्रामीण विकास को गति मिल सकती है तथा इसी को ध्यान में रखते हुए पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है तथा प्रोत्साहन पुरस्कार योजनाएं आरंभ करके पंचायती राज संस्थाओं की विकास में सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।  विकास खंड अधिकारी डा सुनील चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि हमीरपुर पंचायत समिति ने 12 वें वितायोग के तहत स्वीकृत राशि का 78 प्रतिशत से ज्यादा खर्च किया गया जबकि इस समिति के सदस्यों की विभिन्न त्रैमासिक बैठकों में कोरम भी पूरा पाया गया इसके अतिरिक्त महिला बीडीसी सदस्यों द्वारा भी बैठकों में निरंतर उपस्थिति दर्ज करवाई गई है। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति द्वारा स्वच्छता अभियान, मनरेगा तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भी बढ़चढ़ कर भाग लिया गया है जिसके आधार पर ही हमीरपुर पंचायत समिति को राष्ट्रीय स्तर पर पंचायती राज सशक्तिकरण पुरस्कार से नवाजा गया है।

 

Tags: dc hamirpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD