Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राजस्थान सरकार जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : वसुंधरा राजे

वसुंधरा राजे
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

उदयपुर , 15 Aug 2014

Last updated on: Aug 15, 2014, 00:00 IST

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कहा कि राज्य सरकार समाज के हर तबके के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद राजे ने कहा, "राज्य में ढांचागत सुधार के लिए बहुत से कदम उठाए गए हैं। हमने अगले पांच सालों में 20,000 किलोमीटर की सड़कें बनाने की योजना बनाई है। हम बिजली उत्पादन बढ़ाने की एक योजना पर भी काम कर रहे हैं, ताकि हम बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकें।"राज्य के महाराणा भूपाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में राजे ने कहा, "हम राज्य में 25,000 मेगावाट सौर्य ऊर्जा उत्पादन की एक योजना पर भी काम कर रहे हैं। हमने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कौशल विकास परियोजनाएं शुरू की हैं।"मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले पांच सालों में 15 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना उनकी सरकार का लक्ष्य है।राजे ने कहा, "हम राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए भी एक योजना पर काम कर रहे हैं। हम ग्रामीण पर्यटन को प्राथमिकता देने की योजना बना रहे हैं।"इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों और सरकारी अधिकारियों को भी सम्मानित किया।

 

Tags: vasundhara raje

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD