Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा

 

सांसद दुष्यंत सिंह ने निकाली जनसंवाद पदयात्रा, वसुंधरा राजे ने दिखाई हरी झंडी

Vasundhara Raje, Vasundhara Raje, Jaipur, Rajasthan, BJP, Bharatiya Janata Party, BJP Rajasthan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

झालावाड़ , 15 Jan 2026

Last updated on: Jan 16, 2026, 14:10 IST

झालावाड़-बारां से सांसद दुष्यंत सिंह ने जनसंवाद पदयात्रा की शुरुआत की है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालावाड़ जिले के उन्हेल नागेश्वर में सांसद दुष्यंत सिंह की जनसंवाद यात्रा में पहुंचीं और झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि ‘जनसंवाद पदयात्रा’ में क्षेत्र की जनता से रूबरू होते हुए सुझाव, समस्याएं और विकास की आवश्यकताओं पर सीधा संवाद किया जाएगा। 

उन्हेल नागेश्वर मंदिर से शुरू होकर यह यात्रा धर्मपुरी, कुमठिया, रामगढ़, चायरा, मगसी सहित कई स्थानों पर पहुंचेगी, जहां जनसमुदाय द्वारा स्वागत एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे। समस्त क्षेत्रवासियों से विनम्र निवेदन है कि पदयात्रा में शामिल होकर अपने क्षेत्र की आवाज को और सशक्त बनाएं।कार्यक्रम में शामिल हुईं वसुंधरा राजे ने कहा, "मैं चलती रही उम्रभर दुआओं के साथ, पांव के छाले कभी मेरी राहें नहीं रोक पाए।" 

उन्होंने कहा कि जब आप पैदल चलेंगे तो बड़े-बड़े छाले होंगे। आप उनमें सुइयां चुभा कर आगे बढ़ जाएं। खुद ही ऑपरेशन करना पड़ता है, लेकिन बुरी तरह मत करना, डॉक्टर भी आपके साथ हैं।राजे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह पदयात्रा इस क्षेत्र की उन्नति, विकास और आपके विश्वास की यात्रा है। ज्यादातर नेता चुनाव के समय आते हैं और चुनाव जीतकर चले जाते हैं। पूरे पांच साल एसी में रहते हैं पर हम ऐसा नहीं करते। हम अपने क्षेत्र को परिवार मानते हैं। हम क्षेत्र के लोगों को मतदाता नहीं, भाग्य निर्माता मानते हैं।

उन्होंने कहा कि आपके सांसद हमेशा जनता के बीच रहते हैं और सब जगह पहुंचने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक यात्रा नहीं है, बल्कि यह अपनों की, अपनों के लिए और अपनों के द्वारा की गई यात्रा है। यह जन-जन से जुड़ने, जनता की आवाज सुनने और लोगों के सपनों को पूरा करने की यात्रा है। इस यात्रा का लक्ष्य है कि हर नागरिक का सम्मान हो, हर नागरिक का उत्थान हो और हर वाजिब समस्या का समाधान हो।उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी यात्रा है, जिसमें सांसद आपके खेतों की मिट्टी, आपके बच्चों की मुस्कान और आपकी मेहनत को अपनाने आए हैं। वे आपकी तकलीफ को गले लगाने आए हैं।

 

Tags: Vasundhara Raje , Vasundhara Raje , Jaipur , Rajasthan , BJP , Bharatiya Janata Party , BJP Rajasthan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD