Thursday, 30 March 2023

 

 

खास खबरें हिमाचल सराय व सदन चंडीगढ़ में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी डिप्टी कमिश्नर ने सुल्तानपुर लोधी स्मार्ट सिटी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से विभिन्न द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा की राजभवन में फलाहार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन अनिल विज ने मॉरिशस दौरे के दौरान भाजपा की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुश्री निवेदिता आर. नाथू व अन्य पदाधिकारियों से की मुलाकात पी.आई.एस. के रैज़ीडैंशियल खेल विंग्स के लिए ट्रायल 3 अप्रैल से: मीत हेयर आयुर्वेद जीने की कला, पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक सहित वेलनेस सेंटर पर भी मिलेगा आयुर्वेद को बढ़ावा -डॉ बलबीर सिंह सेहत मंत्री पंजाब कृषि मंत्री धालीवाल द्वारा फील्ड अधिकारियों को बारिश के कारण फसलों के हुए नुकसान के असली आंकड़े जल्द पेश करने के आदेश राज्य सरकार ने अब तक 27,042 नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दीं: भगवंत मान सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुकेश अग्निहोत्री का कुशलक्षेम जाना भगवंत मान ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तावित वाटर सैस का मुद्दा उठाया कार्लोस अल्काराज मियामी ओपन के क्वार्टरफाइनल में ऋषभ पंत की जगह अभिषेक पोरेल को शामिल करने को तैयार दिल्ली कैपिटल्स: रिपोर्ट लियोनल मैसी का 100वां अंतर्राष्ट्रीय गोल, अर्जेंटीना ने कुराकाओ को 7-0 से रौंदा राघव चड्ढा की शादी की अफवाहों के बारे में पूछे जाने पर शर्मा गईं परिणीति चोपड़ा रवि तेजा की फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' 20 अक्टूबर को होगी रिलीज पीएम नरेंद्र मोदी पर नीतीश कुमार का तंज, कोई काम नहीं हो रहा, केवल प्रचार हो रहा विराट कोहली ने 2016 सत्र में टी20 बल्लेबाजी की परिभाषा को बदला : आकाश चोपड़ा आईपीएल 2023 : जसप्रीत बुमराह की जगह लेने वाले खिलाड़ी की घोषणा अगले एक-दो दिन में : रोहित शर्मा पार्टी की रैलियों में सक्रिय रूप से भाग लूंगा : बसवराज बोम्मई मियामी ओपन : मार्टिना ट्रेविसन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची एलेना रिबाकिना

 

आगामी राष्ट्रीय और एशियन चैंपियनशिप खेलों के लिए तैयारी में जुट गए हैं रोहित जांगिड़

Sports News, Boxing, Boxer, Rohit Jangid, Vasundhara Raje, Vasundhara Raje, Jaipur, Rajasthan, BJP, Bharatiya Janata Party

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Aug 2022

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई मेडल जीतकर ना सिर्फ जयपुर का बल्कि पूरे हिंदुस्तान का नाम रोशन करने वाले वुशु खिलाड़ी रोहित जांगिड़ एक बार फिर चर्चा में हैं। राजस्थान पुलिस में कार्यरत रोहित जांगिड़ मार्च में जैसलमेर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाया। अब सितंबर में भारत की राजधानी दिल्ली में होने जा रहे प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसमे सभी राज्य के पुलिसकर्मी इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

कोरोना के कारण वुशु प्रतियोगिता लंबे समय आयोजित नहीं हो रही थी, जैसे ही कोरोना का प्रभाव कम हुआ, रोहित  आगामी राष्ट्रीय और एशियन चैंपियनशिप खेलों के लिए जी जान से मेहनत कर रहे हैं। बता दें कि रोहित जांगिड़ भारतीय वुशु टीम के खिलाड़ी हैं। जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व किया था। पुलिसकर्मी रोहित ने तीन अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप खेली। जिसमें भारत बनाम पाकिस्तान एक यादगार मुकाबला था। 

उन्होंने पाकिस्तान के खिलाड़ी को बुरे तरीके से हराया था। रोहित कहते है, जब मैं पाकिस्तान के खिलाफ खेल रहा था तो मेरे साथियों ने कहा, किसी से भी हार जाना लेकिन पाकिस्तान से कभी नहीं हारना। पहले राउंड में मैं पाकिस्तान फाइटर से पीछे था। साथियों ने इतना उत्साह बढ़ाया कि अगले ही राउंड में मैंने पाकिस्तानी फाइटर को नॉकआउट कर दिया।

चार बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को वुशु पदक दे चुके हैं। 65 किग्रा भार वर्ग में रोहित ने वर्ल्ड रैंक में चौथा स्थान प्राप्त किया था। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उन्हें राइजिंग स्टार अवार्ड से सम्मानित कर चुकी हैं । राज्यपाल कलराज मिश्र के हाथों सम्मानित हो चुके हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  से उन्हें श्रेष्ठ  खिलाड़ी का पुरस्कार मिल चुका है। रोहित को वीर तेजा पुरस्कार मिल चुका है।

रोहित जांगिड़  का नाम वुशु के क्षेत्र में चमकता है जो चीनी मार्शल आर्ट का एक रूप है, जिसे कुंगफू के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि यह खेल विदेशी तटों पर लोकप्रिय है, भारत भी इस खेल में अपने कौशल को उजागर करके एक अनुकूल स्थिति हासिल करने में सक्षम है, और जयपुर, राजस्थान का यह युवक इसका एक अच्छा उदाहरण है। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों को जीतकर देश को गौरवान्वित किया है, यहां तक कि देश के लिए कई पदक भी लाए हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता को ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

 

Tags: Sports News , Boxing , Boxer , Rohit Jangid , Vasundhara Raje , Vasundhara Raje , Jaipur , Rajasthan , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD