Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

जिला में 1,73,164 पुरूष तथा 1,80,366 महिला मतदाता: आशीष सिंहमार

फोटोयुक्त मतदाता सूचियां अवलोकन हेतू उपलब्ध

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

हमीरपुर , 05 Apr 2013

Last updated on: Apr 05, 2013, 00:00 IST

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आशीष सिंहमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिला हमीरपुर के 36-भोरंज(अज), 37-सुजानपुर, 38-हमीरपुर, 39-बड़सर तथा 40-नादौन विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के पुनरनिरीक्षण का कार्य प्रथम जनवरी, 2013 की अहर्ता तिथि के आधार पर पूर्ण हो चुका है। इन मतदाता सूचियों को 5 अप्रैल, 2013 को संबन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एसडीएम) द्वारा अन्तिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया है।  

उन्होंने बताया कि अन्तिम रूप से प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के अनुसार पुनर्निरीक्षण अवधि के दौरान हमीरपुर जिला के पांचों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 8,199 नए मतदाताओं के नामों को दजऱ् किया गया। उन्होंने बताया कि 1678 मतदाताओं के नाम मृत्यु/स्थान परिवर्तन / दोहरे पंजीकरण आदि कारणों से फोटोयुक्त मतदाता सूचियों से हटाया गया है। उन्होंने बताया कि अन्तिम रूप से प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के अनुसार जिला हमीरपुर में अब कुल 353530 मतदाता हैं जिनमें से 1,73,164 पुरूष मतदाता तथा 1,80,366 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि अन्तिम रूप से प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूचियां संबन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एसडीएम) के कार्यालयों, जिला निर्वाचन कार्यालय तथा समस्त मतदान केन्द्रों पर नियुक्त बूथ अधिकारियों के पास जनता साधारण के अवलोकन हेतू नि:शुल्क उपलत्ब्ध हैं।

 

Tags: dc hamirpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD