Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रशासन में कार्यकुशलता बारे बैठक में डीसी ने दिए आदेश

मनरेगा के तहत अधिकाधिक वर्षा जल संग्र्रहण ढांचे बनाए जाएं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

ऊना , 11 Mar 2013

Last updated on: Mar 11, 2013, 00:00 IST

डीसी अभिषेक जैन  ने कृषि, बागवानी, वन, भूसंरक्षण व ग्रामीण विकास विभाग को मनरेगा के तहत जिला में अधिकाधिक वर्षा जल संग्रहण ढांचें बनाने  और पानी की कमी वाले क्षेत्रों में खास तौर पर इसे प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। आज यहां प्रशासन में कार्यकुशलता लाने के लिए आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी ने कहा कि वर्षा जल संग्रहण समय की आवश्यकता है और मनरेगा के तहत इस कार्य को बखूबी अंजाम दिया जा सकता है। उन्होंने मनरेगा के तहत अभी तक जिन परिवारों के जॉब कार्ड नहीं बने हैं, उनके जॉब कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए ताकि लोग इस स्कीम का अधिकाधिक लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत नए विकास कार्य हाथ में लेते समय इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि पुराने चल रहे कार्य अधर में न लटके रहें। उन्होंने अपूर्ण कार्यों को तेजी से पूरा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मिड डे मील योजना के तहत बच्चों को परोसे जाने वाले खाने की गुणवता बनाए रखने और उन्हें स्वच्छ जल देने के निर्देश भी दिए। 

डीसी ने बैठक में अफसरों को साफ हिदायत दी कि विकास योजनाओं के लिए आबंटित बलट के लैप्स होने की नौबत नहीं आनी चाहिए और विकास कार्यों की समय-समय पर मानीटिरिंग की जानी चाहिए। इसके अलावा अधिकारियों को यह भी देखना चाहिए कि विभिन्न योजनाओं पर खर्च की राशि के क्या नतीजे सामने आए हैं। डीसी ने बैठक में अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर विभिन्न विकास कार्यो का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की हिदायत भी दी। उन्होंने कार्यस्थलों पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न पर अंकुश लगाने के लिए सभी विभागाध्यसक्षों में अपने कार्यालयों में कमेटियां गठित करके नोडल अधिकारी तैनात करने व हर तीन माह में इस कमेटी की बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए।  

डीसी ने भरवाईं के निकट अलोह में वन विभाग द्वारा पर्यटकों की सुविधा के लिए बनाये जा रहे वन विहार की प्रगति की फीडबैक भी ली और इस कार्य को मई तक पूरा करने के आदेश भी दिए ताकि सैलानी इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को ये सुनिश्चित करने को कहा कि वे अपने विभाग से सम्बन्धित मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं और साथ ही इस बात को भी यकीनी बनाएं कि कार्यो की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो । उन्होंने अधिकारियों को जन शिकायतों के त्वरित निपटान सुनिश्चित करने  और ई-मेल व ई-समाधान पर प्राप्त होने वाली शिकायतों पर भी फौरी कार्रवाही करने के निर्देश भी दिए । उन्होंने अधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पब्लिक सर्विस गांटी एक्ट के तहत प्रदत सेवाओं के लिए जो समय सीमा तय की गई है, उस समय सीमा की पूरी तरह अनुपालना की जाए। बैठक में एसपी रविन्द्र शर्मा, एडीसी दर्शन कालिया, एसडीएम अंब सुखदेव सिंह , एसडीएम बंगाणा के.सी . चौधरी व सहायक आयुक्त बलबान चंद मंढ़ोत्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।  

 

Tags: dc una

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD