Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

स्वास्थ्य व आहार से जुड़े मिथकों से उठा परदा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

लंदन , 01 Aug 2014

Last updated on: Aug 01, 2014, 00:00 IST

स्वास्थ्य संबंधी कई दिशा-निर्देश हैं, जिसका पालन हम वर्षो से करते आ रहे हैं। विशेषज्ञों ने मिथक बन चुके इन दिशा-निर्देशों का अब खुलासा किया है। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' पर ऑनलाइन बॉडी बिल्डिंग सप्लीमेंट प्रदाता नेचर्स बेस्ट न्यूट्रिशन के विशेषज्ञों ने इन मिथकों की सच्चाई से परदा उठाया है। 

* मिथक : एक दिन में आठ गिलास पानी पीना चाहिए (51 फीसदी लोगों ने इसे सही माना)

सच्चाई : शरीर में तरल की आवश्यकता कई कारकों पर निर्भर है। अगर कोई ज्यादा काम करता है, तो उसे ज्यादा तरल की आवश्यकता होती है। वहीं अगर कोई तरल से भरपूर फल और सब्जियां लेता है, तो उसे कम पानी की जरूरत होती है। ऐसे में जरूरी नहीं कि आठ गिलास पानी से ही उसके शरीर को जरूरत के पानी की आवश्यकता की पूर्ति हो जाएगी। 

* मिथक : त्वचा के लिए लाभकारी है टैन (68 फीसदी लोगों ने इसे सही माना)

सच्चाई : सूर्य की किरणों से त्वचा जब लगभग जल जाती है और उसका रंग भूरा हो जाता है, तो उसे टैन कहते हैं। लगातार ऐसा किया जाए, तो यह त्वचा कैंसर का एक कारक बन सकता है। साथ ही त्वचा के क्षतिग्रस्त होने और सिकुड़न आने की संभावना बढ़ जाती है।

* मिथक : कब्ज से लड़ने के लिए खाने में ज्यादा से ज्यादा फाइबर करें इस्तेमाल (45 फीसदी लोगों ने इसे सही माना)

सच्चाई : कब्ज होने पर उच्च फाइबर वाले आहार की सलाह दी जाती है। लेकिन चोकर युक्त अनाज के ज्यादा सेवन से कब्ज की समस्या और गंभीर हो सकती है। अघुलनशील फाइबर कुछ खनिज तत्वों के अवशोषण में रुकावट डाल सकता है, जैसे आयरन। आदर्श तौर पर फलों और सब्जियों में पाए जाने वाले घुलनशील फाइबर लेना ज्यादा फायदेमंद होता है। खासकर सूखे फल। 

* मिथक : रात में खाने से शरीर में वसा ज्यादा जमा होता है (66 फीसदी लोगों ने इसे सही माना)

सच्चाई : यदि आप भोजन या नाश्ते में कार्बोहाइड्रेट और वसा से भरपूर आहार शाम में लेते हैं, तो संभावना है कि कुछ वसा जमा हो जाए, क्योंकि इससे ग्लूकोज बनेगा, जिसके प्रतिक्रिया स्वरूप इंसुलिन का निर्माण होगा। यह तथ्य हालांकि इस बात पर निर्भर करता है कि आप दिनभर क्या खाते हैं और कितना कसरत करते हैं। किसी भी तरह के वसा के जमाव होने से बचने के लिए प्रोटीन, फाइबर और अच्छा वसा युक्त आहार लें। 

 

Tags: health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD