जासूसी की खबर आधारहीन : नितिन गडकरी
Web Admin
5 दरिया न्यूज
नई दिल्ली , 30 Jul 2014
Last updated on: Jul 30, 2014, 00:00 IST
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को मीडिया में आई उस खबर को आधारहीन बताया, जिसमें उनके आवास पर जासूसी उपकरण पाए जाने की बात कही गई है। संसद के बाहर संवाददाताओं से गडकरी ने कहा, "मैंने आपको स्पष्ट कहा है कि जो कुछ आप लिख और दिखा रहे हैं वह पूरी तरह झूठा और आधारहीन है, और इसमें कोई सच्चाई नहीं है। पहले यह कहा गया है कि मेरे मुंबई स्थित आवास की जासूसी की गई और अब दिल्ली आवास की हो रही है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।"मीडिया में रविवार को आई रिपोर्ट के अनुसार, गडकरी के दिल्ली स्थित आवास पर जासूसी के उपकरण पाए गए हैं।