Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बागवानों की समस्याओं से निपटने के लिए सामुहिक प्रयास जरूरी: स्टोक्स

बागवानी से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा )

शिमला , 08 Mar 2013

Last updated on: Mar 08, 2013, 00:00 IST

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य तथा बागवानी मंत्री श्रीमती विद्या स्टोक्स ने प्रदेश के बागवानों से सहकारिता आंदोलन की तरह एकजुट होकर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों एवं बागवानों की कठिनाइयों से परिचित है, लेकिन इस महत्वपूर्ण समुदाय से मिलने वाले सुझावों के परिणामस्वरूप ही बेहतर एवं दीर्घकालीन नीति एवं योजनाएं तैयार करने में सहायता मिल सकती है। श्रीमती स्टोक्स आज यहां प्रदेश के छह जिलों से आए बागवानों के साथ बागवानी से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए बोल रहीं थी। बागवानी मंत्री ने कहा कि मौजूदा परिपेक्ष्य में बागवानों के समक्ष अनेक चुनौतियां हैं, जिन्हें सामूहिक प्रयासों से ही हल किया जा सकता है। प्रदेश में कुल 2 लाख 14 हजार हैक्टेयर बागवानी क्षेत्र है और 37 प्रकार के फलों का उत्पादन किया जा रहा है। इनमें सेब का महत्वपूर्ण योगदान है और प्रदेश में लगभग 3200 करोड़ रुपये की सेब आर्थिकी है। लेकिन सेब उत्पादन में वर्ष दर वर्ष उतार-चढ़ाव चिंता का विषय है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता के अनुरूप सेब की फसल तैयार करने, प्रति हैक्टेयर उत्पादन बढ़ाने, पुराने सेब के पौधों के स्थान पर नई व उन्नत किस्म के पौधों को लगाने, सेब के लिए जल प्रबंधन, जैविक उत्पादन, आधुनिक तकनीक, मार्किटिंग व पोस्ट हार्वेस्ट जैसी अनेक चुनौतियां हैं, जिन पर विचार करने की आवश्यकता है ताकि बागवान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सके और उन्हें उनके उत्पाद के बेहतर मूल्य सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि बागवानी क्षेत्र में आज समग्र विकास की आवश्यकता है। सिमटता कृषि एवं बागवानी क्षेत्र तथा मौसम में परिवर्तन आने वाले समय में और बड़ी समस्या बनकर उभरेगी, जिसके लिए अधोसंरचना विकास एवं उचित प्रबंधन से कुछ हल निकल सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सीए स्टोर का ‘हब’ विकसित करने, फसल विविधिकरण, जैविक खेती इत्यादि पर विशेष ध्यान देगी। उन्होंने किसानों एवं बागवानों से बागवानी विभाग एवं कृषि एवं बागवानी विश्वविद्यालय से पूर्ण तालमेल कर प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहयोग प्राप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने बागवानों से समय≤ पर सुझाव प्रेषित करने का भी आग्रह किया ताकि उनके हित में उचित निर्णय लिए जा सकें। इससे पूर्व, अतिरिक्त प्रधान सचिव, बागवानी डॉ. पी.सी. कपूर ने बागवानी मंत्री का स्वागत किया तथा पोस्ट हार्वेस्ट, कोल्ड चेन एण्ड हार्वेस्टिंग पर प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने बागवानों से प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विभाग के माध्यम से बागवानों के हित में और अधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा ताकि किसान व बागवान व्यापक तौर पर लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विपणन समिति के प्रबंध निदेशक श्री जे.सी. शर्मा ने भी पोस्ट हार्वेस्ट प्रबधंन पर विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। बागवानी निदेशक डॉ. गुरदेव सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होंने विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न गतिविधियों से भी बागवानों को अवगत करवाया। इस मौके पर बागवानों के लिए विचार-विमर्श सत्र का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न जिलों से आए प्रगतिशील किसानों एवं बागवानों ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए और अपनी समस्याओं को रखा। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री अनिल शर्मा, जुब्बल-कोटखाई के विधायक श्री रोहित ठाकुर, बागवानों से जुड़े विभिन्न संगठनों एवं संघों के पदाधिकारी, बागवानी अनुसंधान केंद्र, मशोबरा के केंद्रीय निदेशक डॉ. विजय ठाकुर, बागवानी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आए प्रगतिशील बागवान भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: vidya stokes

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD