Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रभावी ढंग से करें योजनाओं का क्रियान्वयन : ए.डी.सी.

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 28 Feb 2013

Last updated on: Feb 28, 2013, 00:00 IST

अतिरिक्त उपायुक्त रोहन ठाकुर ने ज़िला में कार्यरत सभी राष्ट्रीयकृत एवं सहकारी बैंक के अधिकारियों को सरकार द्वारा बैंकों के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न स्वरोज़गार योजनाओं को अपने कार्यक्षेत्रों में प्रभावी ढंग से कार्यान्वित करने के निर्देश दिये हैं ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। अतिरिक्त उपायुक्त आज स्थानीय डीआरडीए हॉल में ज़िला अग्रणी पंजाब नेशनल बैंक के सौजन्य से आयोजित ज़िला सलाहकार समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि ज़िला ऋण योजना के तहत दिसम्बर, 2012 तक निर्धारित 1033 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले कांगड़ा ज़िला में 938 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किये गये हैं। उन्होंने कहा कि बैंकों की जमा पूंजी दिसम्बर माह तक 9833 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,571 करोड़ रुपये जबकि ऋण राशि 3047 करोड़ रुपये से बढ़कर 3491 करोड़ रुपये हो गई है। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिये कि कृषक वर्गीय गतिविधियों के लिये ऋण के आवेदनों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड तथा गैर कृषक लोगों को सामान्य क्रेडिट कार्ड प्राथमिकता के आधार पर जारी करने को कहा, जिससे सभी किसानों को बैंक सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि वह ऋण प्रक्रिया का सरलीकरण करके पात्र लोगों को अपना स्वरोज़गार आरम्भ करने के लिये उदारता से ऋण उपलब्ध करवायें ताकि लोगों को बार-बार बैंकों में न आना पड़े। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा अब ऑनलाइन भू-इंतकाल की सेवा शुरू कर दी गई है तथा उन्होंने बैंक अधिकारियों को सलाह दी कि वह लोगों की भूमि को इक्वीटेबल मोर्टगेज़ की बजाय पंजीकृत रहन करके ऑनलाइन भू-इंतकाल करवाएं ताकि पारदर्शिता बनी रहे। ठाकुर ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिये कि बैंकों में ऋण तथा जमा के अनुपात में मात्र 30 प्रतिशत हैं जोकि राष्ट्रीय लक्ष्य 60 प्रतिशत से काफी कम हैं। उन्होंने डीआरआई योजना के तहत् बैंको को अधिक से अधिक ऋण वितरण के लिए कहा ताकि गरीब लोगों को इस योजना के तहत् चार प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर ऋण मिल सके।बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक से रमेश चन्द, नाबार्ड से डॉ. सुमन कुमार, पंजाब नेशनल बैंक धर्मशाला, मण्डल के प्रमुख पीयूष चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी केएस राणा, महाप्रबन्धक उद्योग प्रभात चौधरी, ज़िला प्रबन्धक आरएस रोहिल सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारियों ने भाग लिया। फोटो,

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD