कंपार्टमेंट वाले छात्रों का 23 फरवरी तक हर हाल में फार्म जमा करवाने होंगे
Web Admin
5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)
धर्मशाला , 21 Feb 2013
Last updated on: Feb 21, 2013, 00:00 IST
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव राखिल काहलों ने कंपार्टमेंट वाले छात्रों का े23 फरवरी तक हर हाल में फार्म जमा करवाने को कहा है। उनका कहना है कि इसके बाद छात्रों को कोई चांस नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने छात्रों की समस्या को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। ऐसे में छात्र बिना कोई ढील दिखाए अपने फार्म भर कर तुरंत शिक्षा बोर्ड को भेजें ताकि बोर्ड ऐसे छात्रों को परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्र और अन्य सामग्री भेज सकें। उन्होंने कहा कि छात्रों और अभिभावकों के निवेदन पर बोर्ड ने उन्हें यह राहत प्रदान की है लेकिन परीक्षाओं से ठीक पहले निर्धारित समय के भीतर फार्म जमा नहीं हुए तो छात्रों को परीक्षा देने से वंचित रहना पड़ेगा।