Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

विश्व की उत्पत्ति, पालन व प्रलय करने वाले परमात्मा को प्रणाम करें : गोपाल कृष्ण शास्त्री

श्री बाबा तारा कुटिया में मद भागवत कथा आरंभ

कलश यात्रा निकालते गोबिंद कांडा व परिवार
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

सिरसा , 16 Jul 2014

Last updated on: Jul 16, 2014, 00:00 IST

श्री बाबा तारा कुटिया में पूजा-अर्चना, मंत्रोचारण और कलश यात्रा के पश्चात श्रद्धैय गौरव कृष्ण गोस्वामी ने भागवत कथा का वाचन प्रारंभ किया। विश्वविख्यात कथा वाचक गोपाल कृष्ण शास्त्री के पुत्र गौरव कृष्ण गोस्वामी ने स्वरचित प्रसिद्ध भजन 'राधे-राधे-राधे बरसाने वाली राधे गाकर भागवत कथा का भव्य शुभारंभ किया। उन्होंने 'हमरो प्रणाम बांके को 'दर पे तुम्हारे सांवरे आदि भजनों का गायन कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। गोस्वामी जी ने कथा वाचन करते हुए कहा कि भगवान पर किसी का जोर नहीं है, भगवान किसी की साधना के बल पर नहीं मिलते। भगवान किसी की भजन के बल पर नहीं मिलते, भगवान किसी को रुपये पैसे के बल पर नहीं मिलते। भगवान जब भी प्राप्त होंगे तो वो अपनी कृपा से ही तुमको मिलेंगे। गौरव कृष्ण गोस्वामी जी ने आए हुए श्रद्धालुओं को भागवत कथा का सुंदर शब्दों में वाचन कर भक्तिमय कर दिया। स्वामी जी ने कहा कि विश्व की उत्पत्ति, पालन और प्रलय करने वाले परमात्मा को प्रणाम करो और प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह छोटा हो या बड़ा हो, उसे यह सोचकर प्रणाम करना चाहिए कि उसमे परमात्मा का वास है। कथा से पूर्व श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक  गोबिंद कांडा, उनकी पत्नी सरिता कांडा, धवल कांडा और संगीता कांडा सहित सैंकड़ो महिलाओं ने बाबा तारा के समाधि स्थल से सत्संग पंडाल तक कलश यात्रा निकाली और मंगल गीत गाए। बाबा तारा के भक्तों ने बम-बम भोले व बाबा तारा का जयघोष करते हुए कलश यात्रा के साथ चल रहे थे। भागवत कथा श्रवण के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरक्त की। शिव भक्तों के बैठने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। गर्मी से निजात दिलाने के लिए कुल्लरों व पंखो का विशेष रुप से प्रबंध किया गया। 

 

Tags: gobind kanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD