सईद से मुलाकात में क्या भारतीय उच्चायोग ने की वैदिक की मदद : राहुल गांधी
Web Admin
5 दरिया न्यूज
नई दिल्ली , 15 Jul 2014
Last updated on: Jul 15, 2014, 00:00 IST
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी यह जानने के लिए 'उत्सुक' है कि 26/11 के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद से योग गुरु बाबा रामदेव के सहयोगी वेद प्रताप वैदिक की मुलाकात क्या पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग ने सुनिश्चित की थी? राहुल ने यहां संवाददाताओं से कहा, "सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग ने यह मुलाकात सुनिश्चित की थी या उच्चायोग ने किसी भी तरह से वैदिक की सहायता की थी?"राहुल ने वैदिक को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का व्यक्ति बताया और कहा कि यह 'ज्ञात तथ्य' है।