Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार

 

फीफा विश्व कप के 'ग्लोबल स्टेडियम' में पहुंचे 100 करोड़ लोग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

रियो डी जनेरियो , 14 Jul 2014

Last updated on: Jul 14, 2014, 00:00 IST

माराकाना स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले के साथ ही फीफा विश्व कप के 20वें संस्करण का समापन हो गया। साथ ही, ब्राजील में आयोजित यह विश्व कप इतिहास के सबसे सफल और लोकप्रिय आयोजनों में शामिल हो गया। फीफा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार तकनीक के इस दौर में यह विश्व कप मोबाइल और सोशल साइट्स के कारण सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुआ। टूनामेंट के फाइनल मैच के खत्म होने तक 100 करोड़ से ज्यादा लोग 'ग्लोबल स्टेडियम' में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके थे। दुनिया के लगभग सभी देशों से प्रशंसक तकनीक के माध्यम से फीफा विश्व कप से जुड़े। इस दौरान करीब 10.7 करोड़ लोगों ने फुटबाल के इस महाकुंभ से जुड़ने के लिए फीफा के आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल एप्प की ओर रुख किया। फेसबुक पर भी फीफा विश्व कप छाया रहा। करीब 45.1 करोड़ लोगों फेसबुक के जरिए फीफा वेबसाइट तक पहुंचे। वहीं, 1.6 करोड़ लोगों ने ट्विटर के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यहीं नहीं, फीफा मोबाइल एप्प इस समय दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट एप्प बन के उभरा है। इसे 2.8 करोड़ बार डाउनलोड किया गया। 

क्या है फीफा का ग्लोबल स्टेडियम-

दरअसल, फीफा के अनुसार सोशल साइट्स, ऑनलाइन और मोबाइल हब वह मंच है जिसके जरिए भारी संख्या में लोग फुटबाल मैंचो के बारे जानने की कोशिश कर रहे थे। साथ ही दुनिया भर के लोग इसके मदद से अपने दोस्तों, विश्व भर के दूसरे प्रशंसकों, खिलाड़ियों, कोचों तथा सेलीब्रिटीज आदि से इस बारे में अपने विचार भी साझा कर रहे थे। फीफा के अध्यक्ष सेप ब्लाटर ने टूर्नामेंट के बाद कहा, "यह सच में पहला सोशल और माबाइल विश्व कप है। करीब 100 करोड़ की मौजूदगी एकजुटता का भी अहसास कराता है जो विश्व कप का एक मकसद है।" 

 

Tags: fifa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD